WhatsApp यूजर्स के लिए बुरी खबर! ओपन करते ही आ रही ये दिक्कत

4 mins read
1.7K views
November 11, 2024

अगर आप दिन रात WhatsApp पर चिपके रहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। कई यूजर्स को WhatsApp को खोलते ही पुरी स्क्रीन ग्रीन होनी की शिकायत हो रही है।

WhatsApp  problem: WhatsApp का इस्तेमाल आजकल पूरी दुनिया कर रही है। ऐसे में आप WhatsApp का बीटा वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, ऐप के बीटा वर्जन 2.24.24.5 में एक बड़ा बग मिला है, जिसकी वजह से WhatsApp को खोलते ही पूरी स्क्रीन ग्राी हो रही है। बता दें कि यह समस्या एंड्रॉयड यूजर्स को सबसे ज्यादा हो रही है। हालांकि, iOS बीटा टेस्टर्स को अभी ऐसी कोई समस्या नहीं आ रही है।

META  ने नहीं दी कोई जानकारी

WhatsApp  यूजर्स  जैसे ही चैट या मैसेज खोलने की कोशिश करता है उसकी पूरी सक्रीन अचानक से ग्रीन हो रही है और ऐप जब तक बंद नहीं होता तब तक ग्रीन ही रहती है। ऐसे में हजारों यूजर्स अभी इस समस्या को झेल रहे हैं। वहीं, इस समस्या को लेकर बहुत सारे यूजर्स ने सोशल मीडिया एक्स पर भी बताया है कि उनका WhatsApp बीटा वर्जन ठीक से काम नहीं कर रहा है और इसका इस्तामल करते समय पूरी स्क्रीन ग्रीन हो रही है। हालांकि, बता दें कि META  की तरफ से अभी तक इस समस्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस समस्या का समाधान कर सकती है।

करें ये स्टेप्स फॉलो

यह समस्या फिलहाल WhatsApp के स्टेबल वर्जन में नहीं हो रही है। अगर आप इस समस्या का समाधान करना चाहते हैं तो आपको हमारे द्वारा बताए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होंगे।

  • WhatsApp के बीटा वर्जन को स्टेबल वर्जन पर स्विच करें। इससे आपका WhatsApp पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा।
  • पॉसिबल हो तो फिलहाल, WhatsApp वेब, लैपटॉप, टैबलेट या iPhone का इस्तेमाल करें। इससे आपको बग से बचने में मदद मिल सकती है
  • WhatsApp को डिलीट करके फिर से इंस्टॉल करें, लेकिन ऐसा करने से पहले अपने मैसेज का बैकअप Google Cloud पर ले लें, ताकि आपकी चैट सुरक्षित रहें।
  • आप Meta द्वारा समस्या का समाधान होने तक प्रतीक्षा कर सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Amazon-Flipkart पर शॉपिंग करते हैं तो बंद कर दें, ED ने लगाए ये आरोप

Next Story

जॉब से निकालने के बाद अब कंपनी FREE में देगी ये चीजें

Latest from Latest news

क्या AI बदल देगा पढ़ाई का भविष्य? छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा

AI in Education: आज AI Education और डिजिटल तकनीक ने इस सवाल का जवाब ‘हां’ में बदलना शुरू कर दिया है अब अच्छी शिक्षा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही  इंटरनेट, स्मार्टफोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लाखों छात्रों तक बेहतर पढ़ाई पहुंच रही है।  भारत में AI आधारित शिक्षा दे रही नई दिशा, जानें कैसे तकनीक, इंटरनेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म छात्रों की पढ़ाई को आसान बना रहे। AI Education ने बदली पढ़ाई की तस्वीर  पहले बेहतरीन शिक्षक की पढ़ाई सिर्फ उसी क्लासरूम तक सीमित रहती थी। लेकिन अब तकनीक ने इस दूरी को काफी हद तक खत्म कर दिया है। AI Education की मदद से एक ही शिक्षक की क्लास देशभर के छात्र देख सकते हैं। चाहे छात्र किसी महानगर में हो या छोटे गांव में, अब उसे एक जैसी पढ़ाई, टेस्ट, स्टडी मटेरियल और डाउट सॉल्विंग की सुविधा मिल रही है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी पहले से आसान हुई है।  भारत का डिजिटल नेटवर्क बना सबसे बड़ी ताकत  सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 तक भारत के करीब 85% घरों में स्मार्टफोन और लगभग इतनी ही संख्या में इंटरनेट की सुविधा पहुंच चुकी है। वहीं ग्रामीण इलाकों के लगभग 90% युवाओं ने हाल के महीनों में इंटरनेट का इस्तेमाल किया है। यही डिजिटल नेटवर्क अब शिक्षा को नई दिशा दे रहा है। पहले जहां अच्छी कोचिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था, वहीं अब छात्र घर बैठे अनुभवी शिक्षकों से पढ़ सकते हैं।  READ MORE: AI लर्निंग से भविष्य होगा मजबूत, युवाओं को मिलेगा
Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss