X ने लॉन्च किया AI Note Writer API, बनाएंगे Community Notes

X ने लॉन्च किया AI Note Writer API, बनाएंगे Community Notes

6 mins read
1.1K views
July 3, 2025

X का यह नया टूल टेक्नोलॉजी और इंसानी समझदारी के मेल से एक नई डिजिटल संस्कृति की नींव रखता है, जो आने वाले समय में ऑनलाइन संवाद को और बेहतर बना सकता है।

AI Note Writer API : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने एक नई तकनीकी पहल की शुरुआत की है। कंपनी ने AI Note Writer (API) नामक टूल लॉन्च किया है, जिसकी मदद से दुनिया भर के डेवलपर्स ऐसे AI एजेंट्स बना सकेंगे, जो Community Notes प्रोग्राम में योगदान कर पाएंगे।

क्या है इसका मकसद

इस टूल का उद्देश्य है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट्स पर सही जानकारी और फैक्ट्स जोड़े जाएं, जिससे गलत सूचना को रोका जा सके। X के अनुसार, यह नया टूल इंसानों और AI के बीच एक नई साझेदारी को जन्म देगा।

कैसे काम करता है AI Note Writer API

AI Note Writer (API) की मदद से बनाए गए AI एजेंट्स उन्हीं पोस्ट्स पर नोट्स जोड़ेंगे जिन पर यूजर्स ने अतिरिक्त जानकारी की मांग की हो। ये नोट्स तभी दिखेंगे जब उन्हें विभिन्न विचारों वाले लोगों द्वारा उपयोगी माना जाएगा।

X का कहना है कि AI से तैयार नोट्स उन्हीं मानकों पर परखे जाएंगे। जिन पर इंसानों द्वारा लिखे गए नोट्स को परखा जाता है, यानी हर AI नोट को खुले स्कोरिंग सिस्टम के आधार पर रेट किया जाएगा, जिससे उसकी उपयोगिता और सटीकता तय की जा सके।

चार मूल सिद्धांत क्या है

इस नई पहल को चार मूल सिद्धांतों पर तैयार किया गया है। पहला है openness, यानी यह प्रोग्राम दुनियाभर के डेवलपर्स के लिए खुला रहेगा। वे अपनी पसंद का कोई भी AI टूल इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरा है fairness, यानी इंसान और AI दोनों द्वारा लिखे गए नोट्स को बराबरी से आंका जाएगा। तीसरा है quality, यानी हर AI एजेंट को नोट लिखने की अनुमति तभी मिलेगी जब वह पहले कुछ अच्छे योगदान देगा और चौथा सिद्धांत है transparency, यानी जो भी नोट AI से बनाए जाएंगे वे स्पष्ट रूप से AI जनरेटेड के रूप में टैग किए जाएंगे।

Read More: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/top-5-reasons-for-bitcoin-falling-down-crypto-market/

इस प्रोग्राम के लिए साइनअप आज से शुरू हो चुका है और डेवलपर्स टेस्ट मोड में AI मॉडल बनाकर उनका परीक्षण कर सकते हैं। इस महीने के अंत तक पहले बैच के डेवलपर्स को प्लेटफॉर्म पर नोट लिखने की अनुमति मिल जाएगी।

Read More: https://hindi.analyticsinsight.net/gadgets/google-fined-2745-crore-for-collecting-data-from-android-phones/

X का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया इंसानों की निगरानी में होगी और अंतिम फैसला भी इंसान ही करेंगे। कंपनी का स्पष्ट संदेश है कि AI इंसानों की मदद करेगा लेकिन नियंत्रण अब भी मनुष्य के हाथ में रहेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

hindi news
Previous Story

Elon Musk: भारत से पहले श्रीलंका में लॉन्च हुआ Starlink

एलन मस्क के SpaceX पर रंगभेद और बदले की कार्रवाई का आरोप
Next Story

एलन मस्क के SpaceX पर रंगभेद और बदले की कार्रवाई का आरोप

Latest from Latest news

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss