Incognito Mode पर प्राइवेट वीडियो देखते हैं तो हो जाएं सावधान, जानें क्यों

4 mins read
3.6K views
November 8, 2024

प्राइवेट काम करने या वीडियो देखने के लिए ज्यादातर लोग Incognito Mode का यूज करते हैं, लेकिन अब लोग आपकी Incognito Mode की हिस्ट्री को चेक कर सकते हैं।

Incognito Mode : प्राइवेट काम करने या वीडियो देखने के लिए ज्यादातर लोग Incognito Mode का यूज करते हैं। लोग Incognito Mode को किसी भी चीज को सर्च करने के लिए एक सीक्रेट ब्राउजर समझते हैं। लोगों को लगता है कि Incognito Mode की हिस्ट्री को कोई भी नहीं चेक कर सकता है, अगर आपको भी ऐसा लगता है तो आप गलत सोचते हैं क्योंकि अब आप किसी की भी Incognito Mode की हिस्ट्री को चेक कर सकते हैं। अगर आप भी Incognito Mode की हिस्ट्री को चेक करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ स्टेप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप भी हिस्ट्री को चेक कर सकते हैं।

ऐसे देखें इनकॉग्निटो मोड की हिस्ट्री

अगर आप गूगल पर नहीं भी जा रहे हैं और Incognito mode में सर्च कर रहे हैं तो भी पकड़े जाने का डर वहां भी उतना ही है। इन सब से बचने के लिए आपको पता होना चाहिए कि आप Incognito mode की हिस्ट्री कैसे चेक कर सकते हैं और उसे कैसे डिलीट कर सकते हैं।

  • लैपटॉप में Incognito mode की हिस्ट्री चेक करना चाहते हैं तो आपको बस सर्च बार में command prompt खोलकर Run as administrator पर क्लिक करें।
  • command prompt के बाद ipconfig/displaydns टाइप करें और Enter  दबाएं। इसके बाद आप आसानी से Incognito मोड की हिस्ट्री, तारीख और समय देख पाएंगे।
  • Browsing History की डिटेलचेक करने के लिए आप DNS Record Checker एक्सटेंशन का भी यूज कर सकते हैं।

ऐसे करें हिस्ट्री डिलीट

  • Incognito mode की हिस्ट्री डिलीट करने के लिए आपको सबसे पहले Browser ओपन करना होगा। फिर सर्च बार में chrome://net-internals/#dns टाइप करें।
  • इवेंट, प्रॉक्सी, डीएनएस और सॉकेट नाम के ऑप्शन दिखेंगे। आप इनमें से डीएनएस पर क्लिक करें। इसके बाद ‘Host Resolver Cache’ पर क्लिक करें फिर क्लियर होस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें, ऐसा करते ही आपकी सारी हिस्ट्री डिलीट हो जाएगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Jio-Airtel को बड़ा झटका, सिंधिया का दो-टूक जवाब

Next Story

Instagram पर अब नहीं देख पाएंगे ‘गंदे वीडियो’, करें ये सेटिंग

Latest from Latest news

crypto news bitcoin dip solana quantum upgrade

क्रिप्टो मार्केट अपडेट: बिटकॉइन में गिरावट, लेकिन सोलाना और पुजी पेंग्विन्स ने चौंकाया!

Crypto Market Dip: क्रिप्टो बाजार के लिए पिछला हफ्ता उतार-चढ़ाव और बड़ी घोषणाओं भरा रहा है। एक तरफ जहां कीमतों में गिरावट ने निवेशकों

Don't Miss