iPhone

Apple यूजर्स के लिए अलर्ट, इन डिवाइस को तुरंत करें अपडेट

3 mins read
1.6K views
April 7, 2025

सरकार की ओर से सभी Apple यूजर्स को अलर्ट किया गया है। साथ ही डिवाइस को अपडेट करने की सलाह भी दी गई है।

Apple Users Alert: अगर आप भी iPhone, iPad या Mac जैसे Apple डिवाइस इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। भारत सरकार ने Apple यूजर्स को अलर्ट किया है। सरकार ने चेतावनी दी है कि कुछ Apple डिवाइस में सुरक्षा से जुड़ी खामियां मिली हैं, जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं।

कौन से डिवाइस हैं खतरे में?

CERT-In ने बताया कि Apple डिवाइस में कुछ ऐसी कमजोरियां हैं, जिनसे हैकर्स आपके डिवाइस को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते हैं और आपकी प्राइवेट डेटा चुरा सकते हैं। इनमें

हैकर्स क्या-क्या कर सकते हैं?

  • आपके पर्सनल और बैंकिंग डेटा की चोरी कर सकते हैं।
  • आपके डिवाइस का एक्सेस पूरी तरह अपने कंट्रोल में ले सकते हैं।
  • डिवाइस को स्लो या क्रैश कर सकते हैं।
  • DoS अटैक कर सकते हैं जिससे डिवाइस काम करना बंद कर दे।
  • स्पूफिंग यानी नकली पहचान बनाकर सिस्टम में घुस सकते हैं।

iPhone या iPad को ऐसे करें अपडेट

  • Settings में जाएं
  • General पर टैप करें
  • Software Update को चुनें
  • अगर नया अपडेट दिख रहा है, तो Download and Install पर क्लिक करें

Mac को अपडेट करने का तरीका

  • System Settings खोलें
  • बाईं ओर से General सिलेक्ट करें
  • फिर Software Update पर जाएं
  • अगर अपडेट उपलब्ध है, तो उसे डाउनलोड करके इंस्टॉल करें

Apple TV को ऐसे करें अपडेट

  • Settings में जाएं
  • System पर जाएं
  • फिर Software Updates पर क्लिक करें
  • यहां से आप डिवाइस को आसानी से लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर सकते हैं

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Deepseek
Previous Story

चीन के सेल्फ डेवलपिंग AI टूल से नहीं होगी ट्रेनिंग की जरूरत

pm modi
Next Story

Online Gaming कंपनियों पर सख्ती, देना होगा हिसाब-किताब

Latest from Gadgets

Don't Miss