Deepseek

चीन के सेल्फ डेवलपिंग AI टूल से नहीं होगी ट्रेनिंग की जरूरत

3 mins read
1.4K views
April 7, 2025

जनवरी में अपने कम लागत वाले तर्क मॉडल के साथ सुर्खियां बटोरने वाले DeepSeek ने बीजिंग स्थित इस प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर एक शोध पत्र प्रकाशित किया है।

Self-Developing AI tool : AI को अब तक एक महंगी और जटिल तकनीक माना जाता था, लेकिन अब यह सोच बदलती दिख रही है। चीन की AI स्टार्टअप DeepSeek और त्सिंगहुआ यूनिवर्सिटी ने मिलकर ऐसा मॉडल तैयार किया है, जिसे बहुत कम ट्रेनिंग की जरूरत होती है। इससे AI को डेवलप करना न केवल आसान होगा, बल्कि कम खर्च में भी शानदार रिजल्ट मिलेंगे।

AI ट्रेनिंग पर नहीं होगा भारी खर्च

अब तक किसी भी AI टूल को लॉन्च करने से पहले उसकी लंबी और महंगी ट्रेनिंग जरूरी होती थी, जिसमें काफी समय और संसाधन लगते थे, लेकिन DeepSeek का नया तरीका इस प्रक्रिया को काफी सिंपल बना सकता है। इसका मकसद है कि कम संसाधनों में भी AI मॉडल्स अच्छे से काम करें और ऑपरेशनल खर्च घटे।

सेल्फ-प्रिंसिपल्ड क्रिटिक ट्यूनिंग” तकनीक

DeepSeek ने जनवरी में अपने कम लागत वाले रीजनिंग मॉडल से सबका ध्यान खींचा था। ऐसे में अब उन्होंने त्सिंगहुआ यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स के साथ मिलकर एक नया रिसर्च पेपर पेश किया है, जिसमें एक अलग तरह की रिइन्फोर्समेंट लर्निंग टेक्नोलॉजी का जिक्र है। इसे ‘Self-Principled Critic Tuning’ कहा गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp alert
Previous Story

Alert! WhatsApp पर फोटो क्लिक करते ही फोन हो जाएगा हैक

iPhone
Next Story

Apple यूजर्स के लिए अलर्ट, इन डिवाइस को तुरंत करें अपडेट

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss