Spotify

Apple Fines: Apple पर लगा 1,368 करोड़ रुपये का जुर्माना

6 mins read
934 views
March 31, 2025

फ्रांस के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण ने सोमवार को कहा कि उसने पाया कि Apple का ऐप ट्रैकिंग पारदर्शिता ढांचा, जिसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को तीसरे पक्ष के अनुप्रयोगों द्वारा डेटा भंडारण के लिए सहमति की आवश्यकता है, स्वयं आलोचना के लिए खुला नहीं है।

Apple Fined: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Apple पर फ्रांस की सरकार ने बड़ा जुर्माना लगाया है। फ्रांस की प्रतिस्पर्धा नियामक संस्था ने Apple पर 150 मिलियन यूरो करीब 1,368 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। आरोप है कि Apple ने अपने iPhone और iPad के ऐप वितरण नियमों का गलत फायदा उठाया और छोटे डेवलपर्स को नुकसान पहुंचाया।

Apple पर जुर्माना क्यों लगा?

Apple ने 2021 में ‘ऐप ट्रैकिंग ट्रांसपेरेंसी’ नाम का एक फीचर लॉन्च किया था। इसका दावा था कि यह यूजर्स को यह तय करने की आजादी देगा कि वे थर्ड-पार्टी ऐप्स को अपनी एक्टिविटी ट्रैक करने की अनुमति देना चाहते हैं या नहीं, लेकिन फ्रांस की एजेंसी का कहना है कि Apple ने यह नियम दूसरी कंपनियों पर सख्ती से लागू किया, लेकिन खुद इसका फायदा उठाता रहा। यानी, दूसरी कंपनियों को यूजर डेटा लेने के लिए कड़ी शर्तों का सामना करना पड़ा, जबकि Apple को खुद अपने डेटा तक आसानी से पहुंच मिली। इससे दूसरी कंपनियों को नुकसान हुआ और Apple का दबदबा और बढ़ गया।

Apple के नियमों पर सवाल क्यों उठे?

Apple कहता है कि उसका ATT सिस्टम यूजर्स की प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया था, लेकिन फ्रांस की एजेंसी का कहना है कि यह नियम Apple ने खुद के फायदे के लिए बनाया, ताकि बाजार में उसकी पकड़ मजबूत बनी रहे।

पहले भी लग चुका है Apple पर जुर्माना

यह पहली बार नहीं है जब Apple को इस तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ा हो। पिछले साल, यूरोपीय संघ ने Apple पर 1.8 बिलियन यूरो यानी की करीब 16,500 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया था। तब स्वीडन की म्यूजिक स्ट्रीमिंग कंपनी Spotify ने शिकायत की थी कि Apple, ऐप स्टोर के जरिए अपने प्रतिद्वंद्वियों को नुकसान पहुंचा रहा है।

Apple का जवाब और आगे क्या होगा?

Apple ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है और कहा है कि उसका ATT सिस्टम सिर्फ यूजर्स की प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया था। लेकिन फ्रांस की एजेंसी का मानना है कि Apple ने इसका इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया। अब Apple के पास दो ही रास्ते हैं, जिनमें या तो वह यह जुर्माना चुका देया फिर इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में अपील करे।

Apple पर लगाया गया यह जुर्माना तकनीकी कंपनियों के मनमाने रवैये पर लगाम लगाने की एक और कोशिश है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि Apple अपने बिजनेस मॉडल में कोई बदलाव करता है या फिर इस कानूनी लड़ाई को और आगे बढ़ाता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Meta
Previous Story

Facebook और Instagram यूज करने के लिए लगेंगे पैसे?

Ghibli Studio
Next Story

Sam Altman का पीएम मोदी की Ghibli फोटो पर रिएक्शन, मचा हंगामा

Latest from Phones

Vivo फोन हुए महंगे, क्या अभी खरीदना सही फैसला?

Vivo Mobile New Price: Vivo का स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। कंपनी ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। यह बदलाव धीरे–धीरे लागू हो रहा है और इसका असर अब बाजार में साफ दिखने लगा है।  स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर! Vivo के कई फोन अब महंगे हो गए हैं। यहां देखें नई कीमतें और जानें क्यों बढ़ रहे हैं मोबाइल के दाम।  क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?  आजकल सिर्फ Vivo ही नहीं, बल्कि कई मोबाइल कंपनियां अपने फोन के दाम बढ़ा रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह जरूरी पार्ट्स की महंगाई है। मोबाइल बनाने में इस्तेमाल होने वाले चिपसेट, डिस्प्ले और बैटरी अब पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं। इसके अलावा, ग्लोबल सप्लाई चेन भी पूरी तरह स्थिर नहीं है। प्रोडक्शन और डिलीवरी में लागत बढ़ रही है। ऐसे में कंपनियां अपने खर्च को संभालने के लिए कीमतें बढ़ा रही हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ समय तक बाजार में पुराने स्टॉक पुराने दामों पर मिल सकते हैं, लेकिन नए आने वाले फोन महंगे होंगे।  READ MORE: Vivo के इस कैमरा बेस्ड मॉडल के सामने DSLR भी है फेल!  किन Vivo फोन्स के दाम बढ़े?  कंपनी के कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव हुआ है।   Vivo T5x (6GB + 128GB) अब 22,999 में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 18,999 थी। यानी 4,000 का सीधा बढ़ोतरी।  Vivo V70 Elite 5G (8GB + 256GB) की कीमत अब 55,999 हो गई है, जो पहले 51,999 थी।  Vivo

Don't Miss