ALERT! Google पर गलती से भी सर्च न करें ये शब्द

4 mins read
554 views
November 11, 2024

Google पर अगर आप भी ये लाइन सर्च करते हैं तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसको लेकर SOPHOS ने भी चेतावनी जारी की है।

Google search Alert : साइबर क्रिमिनल्स यूजर्स को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये ठग उन लोगों को ज्यादातर निशाना बना रहे हैं जो इंटरनेट पर खास शब्द सर्च करते हैं। इसके बाद जैसे ही वे लिंक पर क्लिक करते हैं, उनकी प्राइवेट इंफॉर्मेशन ऑनलाइन शेयर हो जाती है। इतना ही नहीं, इस प्रोग्राम के कारण वे कंप्यूटर पर से अपना कंट्रोल भी खो देते हैं।

Google पर ना करें ये सर्च

साइबर सिक्योरिटी कंपनी SOPHOS ने चेतावनी दी है। कंपनी ने बताया है कि जो लोग Google पर Are Bengal Cats Legal in Australia? सर्च कर रहे हैं, उनका प्राइवेट डेटा ऑनलाइन पोस्ट किया जा रहा है। सर्च करने के बाद मिलने वाले पहले लिंक पर क्लिक करने से ऐसा हो रहा है। कंपनी का कहना है कि इन 6 शब्दों को सर्च करने वाले यूजर्स के साइबर अटैक का शिकार होने का खतरा काफी बढ़ रहा है।

लिंक पर क्लक करते ही पोस्ट हो रही प्राइवेट इंफॉर्मेशन

SOPHOS ने बताया कि यूजर्स को इन लिंक या एडवेयर पर क्लिक करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वैध Google सर्च के जरिए ऐसा किया जा रहा है। चेतावनी के अनुसार, ऐसा लगता है कि स्कैमर्स विशेष रूप से उन लोगों को निशाना बना रहे है जो अपनी खोज में ऑस्ट्रेलिया को शामिल कर रहे हैं।

जल्द बदल लें पासवर्ड

SOPHOS ने कहा है कि जब यूजर सर्च रिजल्ट पर क्लिक करते हैं तो उनकी प्राइवेट इंफॉर्मेशन और बैंक डिटेल्स एक प्रोग्राम की हेल्प से ऑनलाइन शेयर कर दी जाती है। SOPHOS ने यह भी कहा है कि जिन लोगों ने यह सर्च किया है, उन्हें जल्द से जल्द अपना पासवर्ड बदल लेना चाहिए।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जॉब से निकालने के बाद अब कंपनी FREE में देगी ये चीजें

Next Story

Instagram का ये AI फीचर गलत उम्र बताने पर देगा सजा

Latest from Latest news

Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss