प्रोफेशनल फोटो खींचने के लिए फोन में करें ये सेटिंग

6 mins read
1.8K views
November 27, 2024

अगर आपको भी फोटों खींचने का बहुत शौक है तो आप अपने फोन के कैमरे में कुछ सेटिंग कर सकते हैं जिससे आप प्रोफेशनल फोटो खींच सकते हैं।

Smartphone Camera Settings : अगर आप भी फोटो खींचने या खींचवाने के शौकिन हैं तो यह खबरा आपके बहुत काम आएगी। यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिसे फॉलो करने के बाद आप बेहद अच्छी फोटो और क्वालिटी वाली तस्वीरें खींच सकते हैं। ये टिप्स फॉलो करने के लिए आपको अपने फोन में कुछ सेटिंग करनी होगी, जिससे आप भी अपनी फोटो को प्रोफेशनल जैसा खींच सकते हैं।

आइए जानते हैं फोटो खींचने के लिए आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा।

सही लाइट का यूज करें

अच्छी रोशनी आपकी तस्वीरों की क्वालिटी में बहुत बड़ा अंतर लाती है। जब भी आप तस्वीरें लेते हैं तो यह ध्यान रखें कि आपके आस-पास प्राकृतिक रोशनी हो। सूरज की रोशनी में फोटो खींचने से फोटो में रंग और विवरण उभर कर आते हैं। अगर आप घर के अंदर फोटो ले रहे हैं, तो नरम और हल्की रोशनी का उपयोग करें।

कैमरा की फोकस सेटिंग पर ध्यान दें

कैमरे में फोकस सेट करना बहुत जरूरी है। जब आप किसी ऑब्जेक्ट या व्यक्ति की फोटो ले रहे हैं तो यह ध्यान रखें कि आपका कैमरा उस पर सही तरीके से फोकस है या नहीं। ऐसा करने से आपकी फोटो बेहद साफ और शार्प आएगी।

कैमरे को स्थिर रखें

कैमरा या फोन को स्थिर रखें ताकि आपकी फोटो धुंधली न हो। अगर आप हाथ में कैमरा लेकर फोटो ले रहे हैं, तो उसे स्थिर रखने के लिए दोनों हाथों का इस्तेमाल करें या कैमरे को किसी स्थिर सतह पर रखें और शूट करें।

मेगापिक्सल का ध्यान रखें

मेगापिक्सल से सिर्फ तस्वीर का साइज बढ़ता है, लेकिन तस्वीर की क्वालिटी बेहतर करने के लिए आपको कैमरे की सेटिंग और लाइटिंग पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। सही सेटिंग और तकनीक से आप कम मेगापिक्सल होने पर भी बेहतर तस्वीरें ले सकते हैं।

एंगल और फ्रेमिंग पर ध्यान दें

फोटो लेने से पहले अपने कैमरे का एंगल सही से सेट करें। अच्छी फ्रेमिंग और सही एंगल फोटो को ज्यादा आकर्षक और ध्यान खींचने वाला बनाता है।

ऑटोफोकस और HDR मोड का इस्तेमाल करें

स्मार्टफोन कैमरों में ऑटोफोकस और HDR मोड जैसे फीचर होते हैं, जो आपकी तस्वीरों को और भी आकर्षक बनाते हैं। HDR मोड फोटो में कलर बैलेंस और डिटेल को बेहतर बनाता है, जबकि ऑटोफोकस फोकस को शार्प बनाए रखता है।

पोस्ट-प्रोसेसिंग का इस्तेमाल करें

फोटो लेने के बाद आप एडिटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करके अपनी फोटो को बेहतर बना सकते हैं। ब्राइटनेस, कंट्रास्ट, शार्पनेस को एडजस्ट करके फोटो की क्वालिटी को बेहतर बनाया जा सकता है

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

BOI हुई ठप, लोगों को पेमेंट करने में हो रही दिक्कत

Next Story

WhatsApp पर कर लें ये सेटिंग, लीक नहीं होगी पर्सनल चैट

Latest from Tech News

क्या बंद होगा 𝗕𝗶𝘁𝗰𝗵𝗮𝘁 ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

क्या बंद होगा Bitchat ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

Jack Dorsey के Bitchat App पर सरकार सख्त, GitHub को 3 रिपॉजिटरी हटाने का आदेश। जानें Bluetooth mesh से चलने वाले इस ऐप को लेकर क्या है मामला।  Bitchat App Blocked: क्या बिना इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क के भी लोग आपस में संदेश भेज सकते हैं? Bitchat App इसी तकनीक पर काम करता है, लेकिन अब भारत सरकार ने इसकी सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने GitHub से Bitchat से जुड़े 3 रिपॉजिटरी हटाने या उनकी पहुंच रोकने को कहा है।  Bitchat App पर सरकार ने क्यों उठाया सवाल? I4C ने 23 जुलाई को जारी आदेश में कहा कि Bitchat Bluetooth mesh नेटवर्क के जरिए लोगों को सीधे जोड़ता है। इसके लिए मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट या किसी केंद्रीय सर्वर की जरूरत नहीं पड़ती।सरकार के मुताबिक, यही तकनीक कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लिए चुनौती बन सकती है। ऐसे नेटवर्क में यूजर की पहचान और कानूनी निगरानी करना मुश्किल हो सकता है। एजेंसी ने आशंका जताई कि इसका गलत इस्तेमाल अपराध से जुड़ी गतिविधियों में हो सकता है।  I4C ने GitHub को तीन घंटे के भीतर संबंधित रिपॉजिटरी हटाने या उन तक पहुंच बंद करने का निर्देश दिया। इसके लिए Information Technology Act की Section 79(3)(b) और IT Rules, 2021 के Rule 3(1)(d) का हवाला दिया गया है।  https://x.com/jack/status/2080565084586135773?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2080565084586135773%7Ctwgr%5E34dc1ea6a763482228e9af8fa17b337f8ea5e2c9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news9live.com%2Ftechnology%2Ftech-news%2Fbitchat-app-blocked-india-orders-github-to-remove-jack-dorseys-offline-messaging-tool-cjp-protest-crackdown-2992739     विरोध प्रदर्शनों के बीच बढ़ी ऑफलाइन ऐप की चर्चा सरकार का यह कदम ऐसे समय आया है, जब दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद किए जाने के बीच ऐसे ऑफलाइन संचार प्लेटफॉर्म की चर्चा भी बढ़ी है।

Don't Miss