BOI हुई ठप, लोगों को पेमेंट करने में हो रही दिक्कत

4 mins read
1.5K views
November 27, 2024

बैंक ऑफ इंडिया के यूजर को पेमेंट करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि बैंक का सर्वर डाउन हो रखा है।

Bank of India : बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों को पेमेंट करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योकि बैंक की सर्विस में गड़बड़ी आ गई है। बैंक का सर्वर डाउन होने के कारण देशभर में बैंक से जुड़ी कई सेवाएं बंद हो गई हैं। इन सेवाओं में ATM, mobile app, website, internet banking और UPI payment शामिल है। बैंक के बंद होने से परेशान लोग एक्स पर इसकी शिकायत कर रहे हैं।

एक्स पर कई लोगों ने शिकायत की है कि वह अपने बैंक अकाउंट को न ही चला पा रहे हैं और न ही कोई ट्रांजेक्शन कर पा रहे हैं। वहीं, दूसर तरफ UPI पेमेंट करने वाले यूजर्स का कहना है कि उन्हें पेमेंट करने में दिक्कत आ रही है। बैंक की तरफ से यूजर्स को मैसेज मिल रहा है कि सर्विस ‘temporarily unavailable’ है। पिछले एक घंटे में 170 से ज्यादा शिकायतें मिल चुकी हैं। इन शिकायतों के मुताबिक, ऑनलाइन बैंकिंग, फंड ट्रांसफर और बैलेंस चेकिंग जैसी सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

लोग कर रहे शिकायत

सोशल मीडिया पर बैंक ऑफ इंडिया की सर्विस डाउन होने की कई लोगों ने शिकायत की है। एक यूजर ने लिखा है कि “UPI, मोबाइल बैंकिंग और ATM पर डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन करने में दिक्कत आ रही है। सभी सर्विस डाउन हैं और ‘सर्वर इश्यू’ का मैसेज दिख रहा है। हम जल्द से जल्द इस समस्या को ठीक करने का गुजारिश करते हैं। #BankOfIndia #ServerIssue #UPI #MobileBanking”

बैंक ऑफ इंडिया ने क्या कहा

लोगों की शिकायतों का जवाब देते हुए बैंक ऑफ इंडिया ने लिखा है कि नमस्ते ग्राहक, किसी भी तकनीकी समस्या के मामले में कृपया हमें नीचे दी गई ईमेल आईडी पर अपनी शिकायत मेल करें। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद। हालांकि, बैंक ने यह नहीं बताया है कि सर्वर कब तक ठीक हो जाएगा या फिर यह क्यों डाउन हुआ था।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

6G को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगा भारत में लॉन्च

Next Story

प्रोफेशनल फोटो खींचने के लिए फोन में करें ये सेटिंग

Latest from Tech News

Don't Miss