WhatsApp यूज करने से पहलें कर लें ये सेटिंग्स

5 mins read
1.2K views
November 21, 2024

WhatsApp यूज करने से पहले आपको ये सेटिंग्स कर लेनी चाहिए क्योंकि इससे आपका डेटा जल्द खत्म नहीं होगा।

WhatsApp : WhatsApp दुनिया भर में काफी फेमस है और अरबों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। WhatsApp न केवल आपके फोन की बैटरी बल्कि आपका डेटा भी बहुत जल्दी खत्म कर देता है, लेकिन आप फोन की सेटिंग्स में कुछ बदलाव करके इस समस्या को ठीक कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके फोन का डेटा बचेगा और आप WhatsApp का पूरा फायदा उठा पाएंगे।

क्यों होता है डेटा खत्म

WhatsApp सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं है बल्कि आप इससे वीडियो कॉल और वॉयस कॉल भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें फोटो और डॉक्यूमेंट भी शेयर कर सकते हैं, लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा वीडियो कॉल करते हैं या बड़ी फाइलें शेयर करते हैं, तो आपका डेटा बहुत जल्दी खत्म हो सकता है। इसके लिए आप कुछ सेटिंग्स बदलकर अपना डेटा बचा सकते हैं।

कॉल के लिए बदले ये सेटिंग्स

  • डेटा बचाने के लिए सबसे पहले WhatsApp ऐप खोलें।
  • तीन डॉट पर क्लिक करें और सेटिंग्स में जाए।
  • सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज और डेटा पर क्लिक करें।
  • आपको ‘यूज लेस डेटा’ का ऑप्शन मिलेगा, उसे ऑन कर दें।
  • इससे कॉल करते समय डेटा कम खर्च होगा, लेकिन कॉल क्वालिटी अच्छी रहेगी।

फोटो और वीडियो के लिए करें ये सेटिंग्स

  • फोटो और वीडियो भेजने से भी डेटा की खपत होती है। आप सेटिंग में जाकर फोटो और वीडियो की क्वालिटी कम कर सकते हैं।
  • स्टोरेज और डेटा सेक्शन में जाएं।
  • ‘Media Upload Quality’ पर क्लिक करें।
  • ‘Standard Quality’ पर क्लिक करें।
  • इससे फोटो और वीडियो की क्वालिटी थोड़ी कम हो जाएगी, लेकिन डेटा कम खर्च होगा।

कर लें ये सेटिंग्स

WhatsApp पर कॉल करते हैं तो बहुत सारा डेटा खर्च होता है, लेकिन आप एक सेटिंग ऑन करके डेटा बचा सकते हैं। इस सेटिंग को ऑन करने से कॉल के लिए कम डेटा खर्च होगा। इसके अलावा आप फोटो और वीडियो की क्वालिटी कम करके भी डेटा बचा सकते हैं। अगर आप कम डेटा वाला पैक लेते हैं तो ये टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं.

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Oppo के ये फोन भारत में उड़ा रहे गर्दा, जानें फीचर्स

Next Story

Alert! मुझसे दोस्ती करोगी… क्लिक करते ही हो जाएंगे कंगाला

Latest from Tech News

Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

क्या EMI नहीं भरने पर iPhone के ऐप्स बंद हो जाएंगे? Apple ने Restricted Mode की खबरों को खारिज किया  Apple Upgrade: क्या iPhone की EMI नहीं भरने पर आपका फोन लॉक हो जाएगा? इस सवाल पर Apple ने अब बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी ने साफ कहा है कि Apple Upgrade Program के तहत भुगतान चूकने पर डिवाइस के फीचर्स को सीमित करने वाला कोई Restricted Mode नहीं होगा।   Apple के इस बयान से उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि EMI नहीं भरने पर iPhone, iPad, Mac या Apple Watch का इस्तेमाल सीमित किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, ऐसे मामलों को मौजूदा फाइनेंसिंग और लीज खत्म करने की नीतियों के तहत संभाला जाएगा।  Apple Upgrade Program में Restricted Mode की चर्चा क्यों हुई?  हाल ही में iOS 27 बीटा में एक फीचर को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें App Managed Feature देखा गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह फीचर फाइनेंसिंग पार्टनर्स को डिवाइस की स्थिति की समय-समय पर जांच करने की सुविधा दे सकता है। इसके बाद ऐसी अटकलें तेज हो गईं कि Apple भुगतान नहीं करने वाले ग्राहकों के डिवाइस पर Restricted Mode लागू कर सकता है। इस मोड में कथित तौर पर सिर्फ Phone, Settings, Clock, Wallet और App

Don't Miss