Exclusive Threads फीचर लॉन्च

बढ़ जाएगा क्रिएटर्स का कमाई, X ने लॉन्च किया जबरदस्त फीचर

6 mins read
7 views
March 6, 2026

X Exclusive Threads:  Social Media प्लेटफॉर्म क्रिएटर्स के लिए कमाने का जरिया बन गया। इसके प्रति बढते लगाव को देखते हुए कई कंपनियां कमाऊ फीचर्स भी लॉन्च करने लगे हैं। अब कड़ी में चर्चित सोशल मीडिया X Platform का नाम भी शामिल हो गया है। दरअसल, X ने अपने क्रिएटर्स के लिए कुछ की घोषणाएं की है। जिसे जानकर क्रिएटर्स झूम उठेंगे। कंपनी घोषणा की है कि इसमें जुड़नेवाल अकाउंट को Tweet Threads के कुछ हिस्से को केवल सब्सक्राइबर्स के लिए ही विकल्प मिलेगा। तो आइए जानते हैं इस फीचर के नाम और खूबियां के बारे में।

X ने लॉन्च किया जबरदस्त फीचर…जानिए क्या है Exclusive Threads फीचर्स जिसे क्रिएटर्स हो सकता है मालामाल।

प्रॉडक्ट हेड ने की GIF शेयर

बता दें कि Exclusive Threads फीचर क्रिएटर्स को Paywall कंटेंट को सब्सक्राइबर्स के लिए रखने के बजाए उसे थोड़ा-थोड़ा दिखाने का सुविदा देता है। कंपनी के प्रॉडक्ट हेड निकिता बियर ने अपने X पोस्ट के जरिए एक GIF शेयर की है। जिसका मकसद है यह फीचर असल में दिखता कैसे है। जिससे पूरे थ्रेड पढने के लिए उत्सुक होंगे।

READ MORE- अब छुपेगा नहीं विज्ञापन! X लाया नया ‘Paid Partnership’ फीचर

सब्सक्राइबर के ऊपर में साइन अप बटन

कंपनी बहुत ही सोच समझ कर सब्सक्राइबर के ऊपर में साइन अप के बटन जोड़ दिए हैं। जिससे यूजर्स पूरा थ्रेड पढ़ने के लिए ललायित हो उठेंगे। इस फीचर का एकमात्र उद्देश्य X कंटेंट क्रिएटर्स को अपनी ओर आकर्षित करना। इसी सोच का नतीजा है कि हालही में स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए पेड पार्टनरशिप लेबल जैसे कई सारे फीचर्स भी पेश किए हैं।

READ MORE- गेमर्स के लिए खुशखबरी! Xbox का Project Helix PC गेम्स के साथ करने जा रहा एंट्री

सिर्फ क्रिएटर्स नहीं, इन्हें भी मिल सकता है फायदा

ऐसा नहीं है कि इसका लाभ सिर्फ क्रिएटर्स को ही मिलनेवाल है। Exclusive Threads फीचर का फायदा रिसर्चर, पत्रकार, विभिन्न विधा के विशेषज्ञ उठा सकते हैं। ये सभी अपनी कोई भी जानकारी थ्रेड में जोड़ सकते हैं। उनको अधिकार होगा कि किस जानकारी को आम यूजर्स के लिए छोड़ दें और किसके लिए पेड सब्सक्राइबर्स के लिए रख सकते हैं। लेकिन सबकुछ निर्भर करता है कंटेंट पर जिससे की यूजर्स उसे पूरा पढ़ने के लिए पैसे खर्च करने को तैयार हो जाए।

इस प्रकार देखें तो कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद क्रिएटर्स अपने साथ बांध कर रखाना चाहती है। इसके लिए नए-नए फीचर ला रहे हैं। ताकि अन्य प्लेटफॉर्म की ओर आकर्षित न हो।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

OKX Orbit पर ट्रेडिंग और सोशल मीडिया अब एक साथ काम करते हैं।
Previous Story

अब झूठी Crypto Tips का खेल खत्म, OKX Orbit लाया सच

FBI के आंतरिक नेटवर्क में संदिग्ध साइबर गतिविधि मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
Next Story

अमेरिकी जांच एजेंसी के सीक्रेट नेटवर्क पर साइबर खतरा

Latest from Latest news

Don't Miss