WhatsApp लाया प्री-टीन यूजर्स के लिए जबरदस्त फीचर

WhatsApp लाया प्री-टीन यूजर्स के लिए जबरदस्त फीचर…जानें इसकी खूबियां

7 mins read
13 views
March 12, 2026

WhatsApp parent linked accounts:  चर्चित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अब 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए नया Parent Managed Accounts सिस्टम ला रहा है। जिसका उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित तरीके से मैसेजिंग और कॉलिंग की सुविधा देना है। सबसे बडी बात यह है कि इन अकाउंट में कोई विज्ञापन भी नहीं दिखाए जाएगें। तो आइए जानते हैं फीचर के खासियत के बारे में।

WhatsApp में जल्द आने जा रहा है प्री-टीन यूजर्स के लिए नया फीचर…जानिए बच्चों के लिए की सुरक्षा के लिए कितना है फायदेमंद।

माता-पिता की सहमति से बनेगा अकाउंट

Meta Platforms के मुताबिक इस फीचर में बच्चे का अकाउंट माता-पिता या अभिभावक की मदद से ही बनाया जाएगा। फीचरृ सेटअप के दौरान दोनों डिवाइस की जरूरत होगी। इसके बाद QR कोड के जरिए अकाउंट को सत्यापित किया जाएगा। इससे अभिभावक शुरुआत से ही अकाउंट पर नियंत्रण रख सकेंगे।

हर गतिविधि पर नजर रखने का विकल्प

अभिभावक चाहें तो बच्चे की कई गतिविधियों पर अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं। बच्चें अगर अपने मोबाइल में किसी नया कॉन्टैक्ट जोड़ते हैं। किसी को ब्लॉक करते हैं या रिपोर्ट करते हैं तो इसकी सूचना पैरेंट को अलर्ट के तौर पर मिलेगी। इसके अलावा नाम या प्रोफाइल फोटो बदलने या किसी ग्रुप को ज्वाइन करना, छोडना आदि जैसी गतिविधियों की सूचना भी मिल सकती है।

READ MORE- ChatGPT में जल्द आएगा OpenAI का Sora वीडियो फीचर

अनजान लोगों से सुरक्षा के उपाय

अगर किसी अनजान नंबर से संदेश आता है तो बच्चे को एक सूचना कार्ड दिखाई देगा। इसमें उस व्यक्ति के बारे में कुछ बेसिक जानकारी होगी। साथ ही अनजान कॉन्टैक्ट से आने वाली तस्वीरें डिफॉल्ट रूप से धुंधली दिखाई देंगी। बच्चे अनजान कॉल को साइलेंट भी कर सकते हैं।

क्यो प्री- टीन फीचर लाने की जरूरत पड़ी

बता दें कि ऐप स्टोर और Play Store पर WhatsApp की आयु सीमा 13 प्लस है। लेकिन कई प्री-टीन बच्चे अपने माता- पिता से संपर्क के लिए इसका उपयोग करते हैं। इसकी को देखते हुए कंपनी ने इस फीचर को लॉन्च करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने साफ कहा है कि Meta AI, Channels और Status। इसके अलावा निजी चैट में disappearing messages भी सक्रिय नहीं किए जा सकेंगे।

READ MORE- ईरान संघर्ष बढ़ा सकता है चिप्स की कीमत और AI इंफ्रास्ट्रक्चर की चिंता

सेटिंग्स को सुरक्षित रखने के लिए PIN सिस्टम

सभी सेटिंग्स को सुरक्षित रखने के लिए छह अंकों का PIN रखा जाएगा। यह PIN माता-पिता अपने फोन से नियंत्रित कर सकेंगे। इससे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर बेहतर नियंत्रण संभव होगा। जब बच्चा निर्धारित उम्र तक पहुंच जाएगा, तो अकाउंट को सामान्य अकाउंट में बदला जा सकेगा। कंपनी माता-पिता को यह विकल्प भी देने की योजना बना रही है कि वे इस बदलाव को कुछ समय के लिए टाल सकें।

फिलहाल यह फीचर कुछ सलेक्टिव देशों में शुरू की जा रही है। धीरे-धीरे इसे दुनियां के अन्य क्षेत्रों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे जाहिर होता है कंपनी बच्चों के सुरक्षा के प्रति प्रयासरत है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

ईरान की चेतावनी, Google, Microsoft और बैंक निशाने पर!
Previous Story

ईरान की चेतावनी, Google, Microsoft और बैंक निशाने पर!

FBI का ताला टूटा, एप्सटीन की काली फाइलें हैकर के हाथ लगीं!
Next Story

FBI का ताला टूटा, एप्सटीन की काली फाइलें हैकर के हाथ लगीं!

Latest from Latest news

Don't Miss