क्या है Web Cookies? जानिए कैसे होती है आपकी हर बात नोट

क्या है Web Cookies? जानिए कैसे होती है आपकी हर बात नोट

6 mins read
1.1K views
May 25, 2025

आज की डिजिटल दुनिया में हमारी हर क्लिक एक ट्रैक बन जाती है। ‘Allow Cookies’ पर किया गया क्लिक आपकी पूरी ऑनलाइन जिंदगी को किसी के लिए खुली किताब बना सकता है।

What is Web Cookies: जब भी आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं, तो एक पॉप-अप सामने आता है। ‘हम आपकी बेहतर सेवा के लिए Cookies का उपयोग करते हैं। क्या आप इसे सहमत हैं’ । हम में से ज्यादातर लोग इसे बिना सोचे-समझे ‘Allow Cookies’ कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, ये छोटा-सा क्लिक आपकी प्राइवेसी को कितना बड़ा खतरा पहुंचा सकता है?

Cookies होती क्या हैं?

Cookies एक तरह की छोटी-छोटी फाइलें होती हैं, जो आपकी डिवाइस में सेव हो जाती हैं। जब आप किसी वेबसाइट को खोलते हैं। ये फाइलें उस वेबसाइट को आपकी आदतें और व्यवहार समझने में मदद करती हैं। जैसे आपने क्या सर्च किया, कहां क्लिक किया, आपने क्या पढ़ा, कहां रुके और आपने क्या खरीदा आदि।

कितनी तरह की होती हैं Cookies?

  • Session  Cookies: ये तब तक काम करती हैं जब तक आप वेबसाइट पर होते हैं। जैसे ही आप ब्राउजर बंद करते हैं, ये अपने-आप हट जाती हैं।
  • Persistent Cookies:ये आपके ब्राउजर में लंबे समय तक रहती हैं और वेबसाइट को बार-बार आपकी जानकारी देने का काम करती हैं।
  • Third-Party Cookies: ये सबसे ज्यादा खतरनाक मानी जाती हैं। इन्हें वही वेबसाइट सेव नहीं करती जिसे आपने खोला है, बल्कि किसी बाहर की विज्ञापन कंपनी या ट्रैकिंग एजेंसी द्वारा संग्रहीतकी जाती हैं।

Cookies जासूसी का नया तरीका है?

जब आपके द्वारा सर्च किया गया प्रोडक्ट, आप दूसरी वेबसाइट पर भी देखने लगते हैं, तो यह संयोग नहीं है। ये वही Cookies हैं, जो आपकी एक्टिविटी को रिकॉर्ड करके विज्ञापन कंपनियों तक पहुंचाती हैं। कभी-कभी इनमें लोकेशन, पासवर्ड, और यहां तक कि कुछ प्राइवेट जानकारियां भी सेव हो जाती हैं। अगर ये गलत हाथों में चली जाएं, तो आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है।

Cookies को कैसे करें मैनेज?

  • अपने ब्राउजर की सेटिंग्स में जाकर आप Cookies को ब्लॉक कर सकते हैं। समय-समय पर डिलीट कर सकते हैं।
  • वेबसाइट पर ‘Allow All पर क्लिक करने की बजाय, ‘Manage Cookies’ का ऑप्शन चुनें और परमिशन दें।
  • हर वेबसाइट की Privacy Policy जरूर पढ़ें। यह जानना जरूरी है कि आपकी जानकारी कहां और कैसे इस्तेमाल की जा रही है।

आज के दौर में जासूसी सिर पर टोपी और आंख पर चश्मा पहनकर नहीं होती। बल्कि वह आपके मोबाइल की स्क्रीन के कोने में बैठी होती है Cookies बनकर। इसलिए अगली बार जब कोई वेबसाइट आपसे पूछे ‘क्या आप Cookies को इजाजत देना चाहते हैं?’ तो सोच समझकर जवाब दें।

Analytics Insight

दिव्या सिंह : मैं 6 साल के अनुभव के साथ कंटेट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. मेरे अंदर सरल स्वभाव के साथ कुछ अलग करने की चाह है. मैनजमेंट और नेतृत्व क्षमता से भरपूर मुझमें अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स हैं. मेरे अंदर खास यह है कि किसी भी काम को तय समय पर समाप्त कर लेती हूं.

ATM में 'Cancel' दबाने से सेफ रहता है आपका PIN?
Previous Story

ATM में ‘Cancel’ दबाने से सेफ रहता है आपका PIN?

7 Secret Websites to Make Money Online
Next Story

घर बैठे कमाएं हजारों रुपये, जानिए 7 सीक्रेट वेबसाइट्स

Latest from Latest news

𝐂𝐨𝐜𝐤𝐭𝐚𝐢𝐥 𝟐’ 𝐎𝐓𝐓 पर कब और कहां देखें? 𝐕𝐈𝐃𝐄𝐎 वायरल

Cocktail 2’ OTT पर कब और कहां देखें? VIDEO वायरल

थिएटर में Cocktail 2 मिस कर दी? अब इसे घर बैठे OTT पर देखने का मौका मिलेगा। जानिए संभावित रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म की पूरी जानकारी।  Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर Cocktail 2 जल्द ही OTT पर दस्तक देने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 14 अगस्त 2026 को Netflix पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, प्लेटफॉर्म की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।  क्या है Cocktail 2 की कहानी? फिल्म में कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) एक लंबे समय से रिश्ते में हैं। दोनों शादी के दबाव और रिश्तेदारों से बचने के लिए सिसिली घूमने जाते हैं। वहीं उनकी मुलाकात दिया की दोस्त एली (कृति सेनन) से होती है। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब दिया अपने रिश्ते की परीक्षा लेने के लिए एली से कुणाल को आकर्षित करने के लिए कहती है। इसके बाद तीनों के बीच दिलचस्प लव ट्रायंगल शुरू हो जाता है।  https://www.instagram.com/reel/DZroA79gAmH/?utm_source=ig_web_button_share_sheet   READ MORE: थ्रिलर, हॉरर और रोमांस, OTT पर आज मिलेगा भरपूर मनोरंजन  बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?  होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 143.51 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 92.02 करोड़ रहा, जबकि भारत में ग्रॉस कमाई 109.55 करोड़ दर्ज की गई। फिल्म ने पहले वीकेंड में 46.76 करोड़ और पहले हफ्ते में 67.81 करोड़ का कारोबार किया। इसके अलावा विदेशों से फिल्म ने 33.96 करोड़ की कमाई की।  https://www.instagram.com/reel/DZW3rxaP4Si/?utm_source=ig_web_button_share_sheet   READ
Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म, 10 भाषाओं में बनेगा AI मॉडल

Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म, 10 भाषाओं में बनेगा AI मॉडल

Sarvam AI ने भारतीय भाषाओं के लिए नया AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, इससे बैंक, सरकारी संस्थान और स्टार्टअप अपनी जरूरत के अनुसार AI मॉडल तैयार कर सकेंगे।  Epoch Builder Edition: क्या भारत अब अपनी जरूरतों के हिसाब से खुद के AI मॉडल तैयार करेगा? आज बेंगलुरु की AI कंपनी Sarvam AI ने Epoch Builder Edition लॉन्च कर बड़ा कदम उठाया है। यह प्लेटफॉर्म बैंकों, सरकारी एजेंसियों, स्टार्टअप्स और रिसर्च संस्थानों को अपने डेटा के आधार पर AI मॉडल बनाने, ट्रेन करने और तैनात करने की सुविधा देगा।  भारतीय भाषाओं पर खास फोकस Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म भारतीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 7 अरब और 70 अरब पैरामीटर वाले बड़े भाषा मॉडल (LLMs) शामिल हैं। इन्हें 2 ट्रिलियन टोकन पर प्रशिक्षित किया गया है। यह प्लेटफॉर्म 10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इनमें हिंदी, कन्नड़, तमिल, मराठी और बंगाली शामिल हैं। इसके अलावा हिंग्लिश और कन्नंगलिश जैसी मिश्रित भाषाओं पर भी यह काम कर सकता है।  डेटा सुरक्षा और AI ट्रेनिंग की सुविधा Epoch Builder Edition में कंपनियों को GPU क्लस्टर, API एक्सेस और ऑन-प्रिमाइसेस डिप्लॉयमेंट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ भारतीय कानून, गवर्नेंस, फाइनेंस और स्थानीय भाषाओं से जुड़े तैयार डेटासेट भी उपलब्ध कराए गए हैं। प्लेटफॉर्म में रेड-टीमिंग, टॉक्सिसिटी असेसमेंट और भारतीय सांस्कृतिक संदर्भ के अनुसार AI मॉडल की जांच करने वाले टूल भी दिए गए हैं। इससे संस्थानों को डेटा पर बेहतर नियंत्रण और लागत कम करने में मदद मिलेगी।  READ MORE: Freehand की बड़ी छलांग, जुटाए 75 मिलियन
क्रिप्टो बाजार में बड़ा फेरबदल, मजबूत कंपनियां होंगी आगे

क्रिप्टो बाजार में बड़ा फेरबदल, मजबूत कंपनियां होंगी आगे

क्रिप्टो इंडस्ट्री तेजी से बदल रही, बड़े प्लेटफॉर्म लगातार मजबूत हो रहे हैं, जबकि कई छोटे प्रोजेक्ट्स और एक्सचेंज बंद होने या विलय की राह पर हैं।  Crypto Consolidation: क्या Crypto Market अब सिर्फ बड़े खिलाड़ियों तक सिमटता जा रहा है? आज सामने आई नई रिपोर्ट यही संकेत दे रही है। निवेशक अब सिर्फ उन प्रोजेक्ट्स में पैसा लगा रहे हैं, जो मजबूत कमाई और टिकाऊ कारोबार दिखा रहे हैं। इसका असर यह है कि कई छोटे क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स और एक्सचेंज अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।  Crypto Market में कुछ प्रोजेक्ट्स का बढ़ा दबदबा ARK Invest के रिसर्च एनालिस्ट लोरेन्जो वैलेंटे के मुताबिक, बाजार में पूंजी का बड़ा हिस्सा अब चुनिंदा प्लेटफॉर्म तक सीमित हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार Hyperliquid और Pump.fun मिलकर पूरे क्रिप्टो एप्लिकेशन सेक्टर की करीब 67% आय पर कब्जा किए हुए हैं। वहीं Ethena को जोड़ने पर शीर्ष 3 प्रोजेक्ट्स की हिस्सेदारी लगभग 80% तक पहुंच जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक अब सिर्फ उन्हीं प्लेटफॉर्म को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनका बिजनेस मॉडल मजबूत है और जो लगातार कमाई कर रहे हैं।  https://x.com/LorenzoARK/status/2082153304574791868?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2082153304574791868%7Ctwgr%5Ed5e22289d325c68fc759eccbe6bda2265b85ff3d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cointribune.com%2Fen%2Fthe-crypto-industry-is-entering-a-new-era-of-consolidation%2F    छोटे एक्सचेंज पर बढ़ा संकट बदलते माहौल का असर क्रिप्टो एक्सचेंजों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। BitMEX ने सितंबर में अपना एक्सचेंज बंद करने का फैसला लिया है। वहीं BitMart ने 26 अगस्त से ट्रेडिंग सेवाएं बंद करने और जनवरी 2027 तक पूरी तरह कारोबार खत्म करने की घोषणा की है। दूसरी ओर कुछ बड़ी कंपनियां विस्तार में जुटी हैं। Bybit ने इंडोनेशिया की स्थानीय कंपनी NOBI में बहुमत हिस्सेदारी खरीदकर अपनी मौजूदगी मजबूत की है।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  बाजार में बढ़ सकते हैं अधिग्रहण और विलय
iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone Security: क्या आप आज नया iPhone खरीदने का सोच रहे हैं? अगर आपका ध्यान सिर्फ कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर पर है, तो एक जरूरी बात शायद छूट रही है। iPhone Security Features ही वह वजह हैं, जिनकी वजह से Apple के स्मार्टफोन दुनिया के सबसे सुरक्षित डिवाइस माने जाते हैं। बैंकिंग ऐप, निजी फोटो, पासवर्ड और जरूरी दस्तावेज अब फोन में ही रहते हैं। ऐसे में मजबूत सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है।  iPhone Security Features: Face ID से लेकर Stolen Device Protection तक Apple ने iPhone में ऐसे फीचर्स दिए हैं जो सिर्फ फोन अनलॉक करने तक सीमित नहीं हैं। Face ID आपके चेहरे का 3D मैप तैयार करता है, जिससे किसी फोटो या वीडियो से इसे धोखा देना आसान नहीं होता। यही फीचर बैंकिंग ऐप, App Store पेमेंट और पासवर्ड ऑटो-फिल में भी काम आता है। वहीं Stolen Device Protection चोरी की स्थिति में बड़ा सुरक्षा कवच बनता है। अगर किसी के हाथ आपका अनलॉक iPhone भी लग जाए, तब भी Apple ID बदलने या Find My बंद करने जैसे संवेदनशील काम बिना Face ID के नहीं किए जा सकते। कुछ मामलों में सिस्टम अतिरिक्त समय भी देता है, ताकि यूजर अपना फोन सुरक्षित कर सके।  Find My और Privacy Controls बढ़ाते हैं सुरक्षा
CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत

CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत

क्रिप्टो बाजार में Binance.US की बड़ी तैयारी, कंपनी Prediction Markets लॉन्च करने के लिए CFTC लाइसेंस लेना चाहती है।  Binance.US: क्या Binance.US एक बार फिर अमेरिकी क्रिप्टो बाजार में बड़ी वापसी की तैयारी कर रहा है? आज कंपनी ने बड़ा संकेत दिया है। Binance.US ने घोषणा की है कि वह अगस्त 2026 में अमेरिकी नियामक CFTC से Designated Contract Market (DCM) लाइसेंस के लिए आवेदन करेगा। अगर मंज़ूरी मिल जाती है, तो कंपनी अपने प्लेटफ़ॉर्म पर सीधे प्रेडिक्शन मार्केट और दूसरे डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट लॉन्च कर पाएगी।  Binance.US Prediction Markets के लिए क्यों जरूरी है DCM लाइसेंस कंपनी के CEO स्टीव ग्रेगरी (Stevie Satoshi) ने लास वेगास में आयोजित Rare Evo कॉन्फ्रेंस के दौरान इस योजना की जानकारी दी। DCM लाइसेंस मिलने के बाद Binance.US फ्यूचर्स, ऑप्शंस और इवेंट आधारित कॉन्ट्रैक्ट्स जैसी सेवाएं सीधे अमेरिकी ग्राहकों को दे सकेगा। हालांकि, अभी कंपनी का आवेदन CFTC की लंबित सूची में शामिल नहीं है। इसका मतलब है कि लाइसेंस मिलना तय नहीं है और लॉन्च की कोई तारीख भी घोषित नहीं की गई है।  https://x.com/EleanorTerrett/status/2082552199440454021?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2082552199440454021%7Ctwgr%5E807897b7157214086d004bafb6b33a6059b0bddb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cryptotimes.io%2F2026%2F07%2F30%2Fbinance-us-to-seek-cftc-license-for-prediction-markets-in-comeback-bid%2F     2022 की ऊंचाई से गिरावट, अब वापसी की तैयारी  Binance.US ने 2022 में अमेरिकी क्रिप्टो बाजार में करीब 20% हिस्सेदारी हासिल कर ली थी। लेकिन 2023 में Binance के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिबंधों से जुड़े मामलों के बाद कंपनी को बड़ा झटका लगा। 4.3 अरब डॉलर के समझौते और संस्थापक चांगपेंग झाओ के दोष स्वीकार करने के बाद कंपनी की स्थिति कमजोर हो गई। इसके बाद बैंकिंग सेवाओं में दिक्कतें आईं और SEC के साथ कानूनी विवाद भी शुरू हुआ। अब अधिकांश नियामकीय मामलों के निपटने के बाद Binance.US अपने कारोबार को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।  READ MORE: Crypto DAO में 8.2M

Don't Miss