NVIDIA-AMD पर ट्रंप का टैरिफ वार! AI चिप्स पर लगाया 25% टैक्स!

5 mins read
81 views
NVIDIA-AMD पर ट्रंप का टैरिफ
January 18, 2026

US chip tariff 25 percentअमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने उन्नत कंप्यूटिंग चिप्स पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने आधिकारिक आदेश पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। इससे साफ है कि Semiconductor नीति अब सिर्फ व्यापार नहीं, एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है। राष्ट्रपति ट्रंप का यह कदम पहले की कड़ी चेतावनियों से हल्का जरूर है। लेकिन संदेश साफ है कि अमेरिका अब चिप्स के खेल में अपनी शर्तें तय करना चाहता है।  

NVIDIA और AMD चिप्स पर टैक्स! ट्रंप सरकार का नया फैसला सेमीकंडक्टर बाजार में हलचल मचा सकता है। 

री-एक्सपोर्ट पर सीधा असर 

यह शुल्क उन चिप्स तक सीमित है जो अमेरिका में आयात होकर आगे दूसरे देशों को बेचे जाते हैं। यानी अमेरिका अपने यहां आने वाली सप्लाई को एक ट्रांजिट हब की तरह इस्तेमाल करने पर टैक्स वसूलना चाहता है। इस दायरे में NVIDIA H200 और AMD MI325X जैसे हाई-एंड AI Chips आएंगे। जिसका व्यापक असर पर सकता है। 

NVIDIA और चीन का समीकरण 

H200 को चीन निर्यात की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। ट्रंप प्रशासन का तर्क है कि यह NVIDIA की सबसे अत्याधुनिक चिप नहीं हैक्योंकि कंपनी अब Blackwell जैसे और ज्यादा ताकतवर प्रोसेसर बना रही है। ऐसे में सरकार का दावा है कि 25% टैरिफ से अमेरिका को सीधा राजस्व मिलेगा। वो भी बिना घरेलू इनोवेशन को नुकसान पहुंचाए। ऐसे में चीन पर सहित अन्य देशों पर इसका असर पड़ सकता है। 

घरेलू इस्तेमाल को राहत 

हालांकि ट्रप सरकार ने घरेलू इस्तेमाल में उपयोग होनेवाले Semiconductors पर कृपा की है। उन्होंने जो सेमीकंडक्टर्स अमेरिका में बिकने वाले प्रोडक्ट्स या डेटा सेंटर्स के लिए मंगाए जाते हैंउन्हें इस टैरिफ से बाहर रखा गया है। प्रशासन साफ तौर पर यह दिखाना चाहता है कि उसका निशाना घरेलू टेक इंडस्ट्री नहींअंतरराष्ट्रीय सप्लाई चैन का नियंत्रण है। 

भविष्य में और सख्ती संभव 

हालांकि यह फैसला अभी सीमित रूप से लिया गया है। लेकिन White House ने संकेत दिए हैं कि आगे चलकर सेमीकंडक्टर आयात और उनसे जुड़े उत्पादों पर ज्यादा व्यापक टैरिफ लगाए जा सकते हैं। मतलब यह कदम अंत नहींअमेरिका की लंबी टेक-ट्रेड रणनीति की शुरुआत हो सकती है।  

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

technology
Previous Story

भारत ग्लोबल साउथ देशों के लिए टेक्नोलॉजी साझा करने में आगे

Snapdragon को सीधी चुनौती
Next Story

Snapdragon को सीधी चुनौती! MediaTek Dimensity 9500s ने मचाया तहलका!

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss