‘हम चूक गए’… Microsoft को लेकर ये क्या बोल गए Satya Nadella

6 mins read
745 views
Satya Nadella on Microsoft
February 24, 2025

सत्य नडेला ने कहा कि Microsoft ने सर्च इंजन के महत्व को कम आंका, जबकि Google ने इसे सही समय पर पहचाना और अपनी रणनीति को सफलतापूर्वक लागू किया।

Satya Nadella on Microsoft: Microsoft के CEO सत्य नडेला ने माना कि उनकी सबसे बड़ी गलतियों में से एक यह थी कि वह इंटरनेट पर सर्च इंजन के प्रभुत्व को सही समय पर नहीं समझ पाए। Google ने इस मौके का फायदा उठाते हुए इसे अपने कारोबार के तौर पर डेवलप किया है। सत्य नडेला ने इस मामले को लेकर कहा कि Microsoft ने शुरू में सोचा था कि वेब हमेशा विकेंद्रीकृत रहेगा, यानी अलग-अलग वेबसाइट स्वतंत्र रूप से काम करेंगी, लेकिन वह यह नहीं समझ पाए कि सर्च इंजन वेब का सबसे इम्पोर्टेंट बिजनेस मॉडल बन जाएगा। उन्होंने इसे एक बड़ा सीखने का एक्सपीरिंयस बताते हुए कहा है कि हम वेब पर सबसे बड़े बिजनेस मॉडल को समझने में विफल रहे, क्योंकि हमने मान लिया था कि वेब बस स्वतंत्र रूप से डिवाइडेड रहेगा।

क्या बोले सत्य नडेला

YouTuber द्वारकेश पटेल के साथ हुई बातचीत में नडेला ने कहा कि Microsoft ने सर्च इंजन के महत्व को कम करके आंका, जबकि Google ने सही समय पर इसे पहचाना और अपनी रणनीति को सक्सेसफुली लागू किया। उन्होंने आगे कहा कि कौन सोच सकता था कि सर्च इंजन वेब को व्यवस्थित करने का सबसे बड़ा तरीका बन जाएगा? ऐसे में उन्होंने माना कि Microsoft इसे समय पर नहीं समझ सका, जबकि Google ने इसे पहचाना और इसे बेहतरीन तरीके से लागू किया। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि टेक्नोलॉजी बदलावों को समझना ही काफी नहीं है, बल्कि यह पहचानना भी जरूरी है कि असली फायदा कहां से मिलेगा। नडेला ने यह भी कहा कि कारोबार के तौर-तरीकों में बदलाव लाना नई टेक्नोलॉजी सीखने से ज्यादा मुश्किल है।

सत्य नडेला ने इन टेक्नोलॉजी बदलावों को किया याद

उन्होंने अपने करियर में कई बड़े टेक्नोलॉजी बदलावों को याद किया, जैसे मेनफ्रेम कंप्यूटर से पर्सनल कंप्यूटर तक का सफर और उसके बाद क्लाइंट-सर्वर आर्किटेक्चर का विकास। उन्होंने वेब के Emergence और Mosaic और Netscape जैसे ब्राउजरों की शुरूआत के बाद Microsoft को अपनी रणनीति कैसे बदलनी पड़ी, इस पर भी चर्चा की।

सन Microsystems में काम करने के बाद 1992 में Microsoft से जुड़ने वाले नडेला ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में कई बदलाव देखे हैं। उनके पास मैंगलोर विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री, विस्कॉन्सिन-मिल्वौकी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री और शिकागो विश्वविद्यालय से एमबीए है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Disney Plus Hotstar
Previous Story

Jio Hotstar से क्यों नाराज हो रहे ‘क्रिकेट लवर्स’?

Fake GB WhatsApp
Next Story

मार्केट में आया नकली WhatsApp, चुरा रहा आपका सारा डेटा

Latest from Latest news

Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss