Fake GB WhatsApp

मार्केट में आया नकली WhatsApp, चुरा रहा आपका सारा डेटा

4 mins read
1.5K views
February 24, 2025

मार्केट में WhatsApp का डुप्लीकेट ऐप मौजूद है, इसलिए आपको इससे दूर रहने की जरूरत है। अगर आप इसे डाउनलोड करते है तो इससे आपका सारा डेटा चोरी होने का खतरा रहता है।

दुनिया भर में WhatsApp के करोड़ों यूजर हैं, जिनके लिए WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर कई फीचर्स जोड़ता रहता है। WhatsApp में यूजर्स के लिए कई सारे फीचर्स हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि मार्केट में WhatsApp का डुप्लीकेट ऐप भी मौजूद है। बता दें कि WhatsApp ऐप को डाउनलोड करने से पहले आप इसे चेक कर लें कि यह clone ऐप तो नहीं है?

क्या है GB WhatsApp

WhatsApp की तरह दिखने वाले इस ऐप का नाम GB WhatsApp है। बता दें कि GB WhatsApp एक थर्ड पार्टी एप्लीकेशन है। यह ऐप बिल्कुल WhatsApp की तरह ही दिखता है, लेकिन असल में यह WhatsApp का clone ऐप है, जिसके यूज से डेटा लीक होने का खतरा ज्यादा बढ़ सकता है। GB WhatsApp में WhatsApp जैसे ही कई फीचर हैं, जिसे देखकर यूजर आराम से इसे सच मान लेंगे। हालांकि, इस ऐप को Google Play Store से डाउनलोड नहीं किया जा सकता। अगर आपको इसे डाउनलोड करना है तो आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए GB WhatsApp को डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा।

GB WhatsApp पर कैसे होता है डेटा लीक

यूजर जब भी कोई ऐप डाउनलोड करता है, तो ऐप उससे परमिशन मांगता है। यानी कि अगर कोई भी यूजर फोन पर GB WhatsApp डाउनलोड करता है, तो फोटोज के एक्सेस के लिए परमिशन मांगी जाती है, जो ज्यादातर यूजर देते हैं। अगर आप ऐप के जरिए अपनी सारी डिटेल देते हैं तो इससे आपकी सारी पर्सलन डिटेल  GB WhatsApp के डेटाबेस में सेव हो जाती है।

वैसे तो WhatsApp को Play Store और App Store दोनों से ही डाउनलोड किया जा सकता है। WhatsApp end-to-end encryption के साथ आता है, जिसमें चैट ज्यादा सेफ रह सकती है। इसके अलावा इसके लीक होने का खतरा भी कम होता है। GB WhatsApp मैसेज end-to-end encrypted नहीं होते, जिसकी वजह से आपकी प्राइवेट इन्फोर्मेशन की सिक्योरिटी खतरे में पड़ सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Satya Nadella on Microsoft
Previous Story

‘हम चूक गए’… Microsoft को लेकर ये क्या बोल गए Satya Nadella

SAR value
Next Story

नया मोबाइल लेने से पहले जरूर चेक करें SAR value

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss