Disney Plus Hotstar

Jio Hotstar से क्यों नाराज हो रहे ‘क्रिकेट लवर्स’?

4 mins read
1.2K views
February 23, 2025

Reliance Jio और Disney Plus Hotstar के हाथ मिलाने के बाद लोगों को लगा था कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पहले से बेहतर होगा, लेकिन मामला इसके उलट निकला।

Jio Hotstar : Jio और Hotstar ने जब हाथ मिलाया था, तो लोगों को लगा कि दोनों कंपनियों के जुड़ने के बाद स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर कुछ बड़े बदलाव होंगे, लेकिन ICC Men’s Champions Trophy के पहले ही दिन Jio Hotstar ने लाखों लोगों को काफी निराश किया है। दरअसल, मैच के दौरान Jio Hotstar में टेक्नोलॉजी प्रोब्लम होने के कारण लोगों को मैच देखने में काफी दिक्कत आई।

लोगों को हुई काफी दिक्कत

ICC Mens Champions Trophy 2025 को ऑनलाइन देखने की कोशिश कर रहे क्रिकेट प्रेमियों को Jio Hotstar पर प्राइम-टाइम खेल आयोजन के दौरान रुकावटों का सामना करना पड़ा, जिससे लोगों को काफी असुविधा हुई। क्रिकेट मैच के दौरान स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लिखा था कि ब्रॉडकास्ट प्रोवाइडर के साथ टेक्नोलॉजी प्रोब्लम के कारण हमें परेशानी हो रही है, देखते रहिए।

लाखों लोगों को हुई परेशानी

Reliance Jio और Disney+ Hotstar के बीच पार्टनरशिप वाला Jio Hotstar ऐप क्रिकेट समेत लाइव स्पोर्ट्स इवेंट्स की स्ट्रीमिंग के लिए सबसे ज्यादा देखे जाने वाले प्लेटफॉर्म में से एक है, लेकिन Jio Hotstar ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान लाखों यूजर्स को निराश किया। कुछ यूजर्स को लैगिंग का सामना करना पड़ा, तो कुछ यूजरों को बफरिंग ने परेशान किया। कुछ मामलों में यूजर्स को गेम के इम्पोर्टेंट पलों के दौरान पूरी तरह से ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा।

X पर लोगों ने कि शिकायात

मैच के दौरान आई समस्या को लेकर एक यूजर ने लिखा कि जब तक Hotstar था, प्रसारण अच्छा था। अब Jio Hotstar ने लोगों को काफी निराश किया है। चैंपियंस ट्रॉफी को डायल अप इंटरनेट की तरह टुकड़ों में पेश किया जा रहा है। कृपया इसे ठीक करें। Jio Cinema का प्रसारण हमेशा से निराशाजनक रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

DeepSeek
Previous Story

ChatGPT और Perplexity में क्या है अंतर, DeepSeek को देता है टक्कर

Satya Nadella on Microsoft
Next Story

‘हम चूक गए’… Microsoft को लेकर ये क्या बोल गए Satya Nadella

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss