Samsung Galaxy फोन में Stranger Things का धमाका!

5 mins read
11 views
Samsung Galaxy फोन में Stranger Things का धमाका!
January 13, 2026

Samsung Stranger Things: Samsung ने अपने Galaxy यूज़र्स के लिए एक बार फिर एंटरटेनमेंट और टेक्नोलॉजी को जोड़ते हुए नई सौगात पेश किया है। Netflix के साथ ताज़ा साझेदारी के तहत कंपनी ने Stranger Things से प्रेरित एक ऑफिशियल थीम और वॉलपेपर पैक लॉन्च किया है। जिसे खासतौर पर इस पॉपुलर वेब सीरीज़ के आखिरी सीजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। तो आइए जानते हैं इसके पीछे की राज।

लंबे समय से Stranger Things फैंस के लिए खुशखबरी! Samsung Galaxy में आया ऑफिशियल थीम, जानिए कैसे मिलेगा फ्री।

Stranger Things और Galaxy का कनेक्शन

Stranger Things ने 2016 में अपनी शुरुआत के साथ ही Netflix को नई पहचान दिलाई थी। संयोग से यही वह साल था, जब Samsung ने Galaxy S7 और S7 Edge जैसे डिवाइसेज़ के साथ Always On Display जैसी नई सुविधा पेश की थी। अब करीब एक दशक बाद, दोनों ब्रांड एक बार फिर फैंस को खास अनुभव देने के लिए साथ आए हैं।

READ MORE-  Vivo Y500i की एंट्री, Redmi और Realme की बढ़ी टेंशन

अब फोन की स्क्रीन पर देखेगी झलक

इस नए कोलैबोरेशन में Galaxy स्मार्टफोन्स के लिए एक स्पेशल थीम के साथ पांच यूनिक वॉलपेपर शामिल किए गए हैं। ये वॉलपेपर शो के चर्चित कैरेक्टर्स और आइकॉनिक सीन से प्रेरित है। जिससे फोन की होम और लॉक स्क्रीन पूरी तरह Stranger Things के माहौल में ढल जाती है।

READ MORE-  AI के लिए साथ आए Apple और Google

Stranger Things के लिए Netflix ऐप जरूरी

हालांकि यह थीम और वॉलपेपर मुफ्त है या नहीं, इसकी अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इन्हें पाने के लिए एक शर्त रखी गई है। Samsung के मुताबिक, जिन यूज़र्स के फोन में Netflix ऐप डाउनलोड है या जो ऐप को लॉन्च करते हैं, वही इस ऑफर का फायदा उठा पाएंगे। कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इसके लिए पेड सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा या नहीं।

सीमित समय के लिए खास मौका

Galaxy सीरीज के लिए यह Stranger Things थीम और वॉलपेपर Galaxy Store पर उपलब्ध हैं। इन्हें 22 फरवरी तक डाउनलोड किया जा सकता है। यानी यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है। जिसे फैंस नहीं चाहेगा की अपने हाथों से इसे जाने दिया जाए।

देखें तो यह कुछ खास नहीं है लेकिन Samsung और Netflix दोनों के लिए फैंस को जोड़ने का नया तरीका है। अगर आप Stranger Things के दीवाने हैं और Samsung Galaxy फोन इस्तेमाल करते हैं, तो यह थीम आपके स्मार्टफोन को और भी खास बना सकती है।

Previous Story

AI सुपरपावर बनने चला Meta, Meta Compute का किया ऐलान

Next Story

भविष्य की दवाओं के लिए NVIDIA और Lilly ने बनाई AI लैब

Latest from Gadgets

Don't Miss