Selected photo

अब मिनटों में पहुंचेगा नया Samsung Galaxy फोन, जानिए कैसे है मुमकिन

6 mins read
451 views
December 6, 2025

Samsung Instamart : भारत में ऑनलाइन शॉपिंग का पूरा अनुभव तेजी से बदलाव की जा ही रहा था कि Samsung ने भी इसमें एंट्री मार दिया है। कंपनी ने इंस्टेंट डिलीवरी प्लेटफॉर्म Instamart के साथ पार्टनरशिप कर यह साफ कर दिया है कि स्मार्टफोन की खरीद अब घंटों या दिनों का इंतजार नहीं। बस, मिनटों में पूरी होगी। साउथ कोरियन ब्रांड ने शुक्रवार को इंस्टेंट डिलीवरी प्लेटफॉर्म के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है।

अब Samsung Galaxy स्मार्टफोन और गैजेट्स मिलेंगे सिर्फ कुछ ही मिनटों में। जानिए कैसे Instamart की पार्टनरशिप ऑनलाइन शॉपिंग को नई रफ्तार दे रही है।

मिनटों में पहुंचेगा Galaxy प्रोडक्ट्स का बॉक्स

इस साझेदारी के तहत Instamart अब Samsung Galaxy स्मार्टफोन, टैबलेट, वियरेबल्स और कई एक्सेसरीज की अल्ट्रा फास्ट डिलीवरी देगा। यानी ग्राहक रोजमर्रा की जरूरतों की तरह अब टेक प्रोडक्ट्स भी उसी रफ्तार से ऑर्डर कर सकेंगे। कंपनी का दावा है कि कुछ शहरों में Galaxy प्रोडक्ट्स सिर्फ 10 मिनट के अंदर यूजर के घर तक पहुंच जाएंगे।

इन शहरों में मिल रही है सुविधा

Samsung ने आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन फिलहाल Instamart बेंगलुरु और दिल्ली में Galaxy M36, Galaxy M56, Galaxy F06 और Galaxy Buds Core जैसे प्रोडक्ट्स डिलीवर कर रहा है। धीरे-धीरे अन्य मेट्रो में भी विस्तार की उम्मीद है।

READ MORE- एंड्रॉयड सावधान! बिना OTP और पासवर्ड के हैकर्स खाली कर देगा बैंक अकाउंट

ऑफर्स भी मिलेंगे क्विक

Instamart के जरिए ऑर्डर करने पर यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव ऑफर भी मिलेंगे। नो कॉस्ट EMI, बैंक कार्ड डिस्काउंट, कूपन कोड ऑफर, मोबाइल वॉलेट पर अतिरिक्त छूट, मतलब कि फास्ट डिलीवरी के साथ कीमतों में भी बचत।

तेजी बढ़ी है क्विक टेक डिलीवरी की

पिछले कुछ महीनों में Blinkit और Zepto ने भी तेजी से स्मार्टफोन और गैजेट्स की क्विक डिलीवरी शुरू की है। Blinkit इस साल स्मार्ट चश्मे और कई इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज की डिलीवरी भी शुरू कर चुका है।ऐसे में Samsung और Instamart का यह कदम क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री को और प्रतिस्पर्धी बनाने वाला है।

READ MORE- Google का नया Gemini 3 Deep Think लॉन्च, जानें खासियत

क्यों खास है यह कदम?

पहले जहां स्मार्टफोन खरीदने के लिए यूजर को कुछ दिनों का इंतजार भी करना पड़ जाता था। वहीं अब कुछ क्लिक में जरूरी गैजेट घर के दरवाजे पर दस्तक दे देगा। यह मॉडल तेजी से बढ़ते युवाओं, क्रिएटर्स, वर्क फ्रॉम होम यूजर्स और तुरंत रिप्लेसमेंट चाहने वाले ग्राहकों बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Nokia-फिर-मचाएगा-बवाल
Previous Story

Nokia फिर मचाएगा बवाल, सोशल ऐप्स के साथ आ रहा है धांसू अपडेट

OnePlus 15R की लॉन्च डेट पक्की! मिलेगा दमदार बैटरी
Next Story

OnePlus 15R की लॉन्च डेट पक्की! मिलेगा दमदार बैटरी

Latest from Latest news

छात्रों का डेटा खतरे में! एजुकेशन पोर्टल्स को चाहिए मजबूत साइबर सुरक्षा

छात्रों का डेटा खतरे में! एजुकेशन पोर्टल्स को चाहिए मजबूत साइबर सुरक्षा

Education Cybersecurity 2026: क्या आपने कभी सोचा है कि स्कूल, कॉलेज या ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल पर मौजूद आपका डेटा कितना सुरक्षित है? आज Cybersecurity
Knaken कंगाल, करोड़ों का क्रिप्टो फंड गायब, निवेशकों में मचा हड़कंप

Knaken कंगाल, करोड़ों का क्रिप्टो फंड गायब, निवेशकों में मचा हड़कंप

Knaken Bankrupt: क्या आपका पैसा किसी क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित है? नीदरलैंड के क्रिप्टो एक्सचेंज Knaken के दिवालिया होने के बाद यह सवाल फिर

Don't Miss