PC पर Samsung का धांसू एंट्री! अब Chrome को मिलेगी कड़ी टक्कर!

PC पर Samsung की धांसू एंट्री! अब Chrome को मिलेगी कड़ी टक्कर!

5 mins read
9 views
March 26, 2026

Samsung Browser for Windows:  Samsungन ने अपने ब्राउजर का बढाया दायरा। अब यह स्मार्टफोन से निकल कर डेस्कटॉप में काम करते हुए नजर आनेवाला है। कंपनी ने इसे Windows प्लेटफॉर्म पर भी लॉन्च कर दिया है। इस लॉन्चिंग के साथ कंपनी टेक जगत को साफ संकेत दे दिया है कि कंपनी का ब्राउजर अब स्मार्टफोन में सिमटकर नहीं रहनेवाली है। इसका दायरा आनेवाले दिनों बढ़ेगा और इस दिशाम तेजी काम को अंजाम दिया जाएगा। ऐसे में PC ब्राउज़र मार्केट में Google Chrome की बादशाहत की कड़ी चुनौती मिल सकती है। तो आइए जानते हैं इसके खूबियां के बारे में विस्तार से।

Samsung ने Chrome को टक्कर देने के लिए Windows पर अपना ब्राउज़र लॉन्च किया, जानिए इसके खास फीचर्स के बारे में विस्तार से।

कनेक्टेड इकोसिस्टम बनाने पर फोकस

सैमसंग ने इसे एक साधारण ब्राउज़र के तौर पर पेश नहीं किया गया है। इसका विशेष ध्यान तो एक कनेक्टेड इकोसिस्टम बनाने पर है। यानी यूजर अपने फोन और PC के बीच बिना किसी रुकावट के काम जारी रख सके। यह अनुभव खासतौर पर Galaxy यूजर्स के लिए ज्यादा सरल बनाया गया है। यह ब्राउज़र Windows 10, 1809 और उससे ऊपर और Windows 11न पर काम करता है। यानी बड़ी संख्या में यूजर्स इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

READ MORE–  HP Imagine 2026: नए AI फीचर्स और स्मार्ट डिवाइसेज ने मचाई धूम

जहां देखते हुए छोडेंगे, वहीं से शुरू

इस ब्राउज़र की सबसे बड़ी खासियत इसकी continuity तकनीक है। अगर आप फोन पर कोई वेबसाइट देख रहे हैं, तो PC पर वही पेज उसी जगह से खुल जाएगा। इसके लिए आपको फिर से ओपन कर उस फाइल को ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन इसके लिए Samsung Account और कंपनी की सर्विसेस जरूरी हैं, जो दोनों डिवाइस को जोड़ती हैं।

READ MORESarvam AI को 250 मिलियन डॉलर का फंड, बनेगा भारत का नया यूनिकॉर्न

Galaxy यूजर्स को मिलेगा ज्यादा फायदा

अभी यह फीचर मुख्य रूप से Galaxy Book 3, गैलेक्सी बुक 4, गैलेक्सी 5 और गैलेक्सी 6 सीरीज के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। इससे साफ है कि Samsung अपने हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहता है। इसके अलावे Samsung Browser में AI फीचर्स भी जोड़े गए हैं। फिलहाल South Korea और US में ही उपलब्ध हैं। आने वाले समय में इनका विस्तार अन्य बाजारों में भी किया जाएगा।

हालांकि Google Chrome को टक्कर देना आसान नहीं होगा, लेकिन यूजर्स के लिए दमदार विकल्प बन सकती है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

White House में रोबोट ने कहा ‘स्वागत’, मेलानिया के साथ दिखा AI का जलवा
Previous Story

White House में रोबोट ने कहा ‘स्वागत’, मेलानिया के साथ दिखा AI का जलवा

Latest from Phones

Don't Miss