रूस ने WhatsApp पर लगाया रोक, कंपनी ने दिया ये जवाब

रूस ने WhatsApp पर लगाया रोक, कंपनी ने दिया ये जवाब

4 mins read
780 views
August 14, 2025

रूस का आरोप है कि यविदेशी प्लेटफॉर्म धोखाधड़ी और आतंकवाद से जुड़े मामलों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ जानकारी शेयर करने में विफल रहे हैं। 

Russia Trying To WhatsApp: Whatsapp ने कहा है कि रूस उसकी सेवाओं को ब्लॉक करने की कोशिश कर रहा है। इसका कारण यह है कि Whatsapp लोगों को सुरक्षित और प्राइवेट बातचीत का अधिकार देता है। Whatsapp ने भरोसा दिया है कि वह रूस में भी अपनी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश जारी रखेगा। 

Telegram और WhatsApp कॉल्स पर लगाई रोक 

रूस ने हाल ही में कुछ Telegram और WhatsApp कॉल्स पर रोक लगाई है। रूस का आरोप है कि यह विदेशी प्लेटफॉर्म धोखाधड़ी और आतंकवाद से जुड़े मामलों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ जानकारी शेयर करने में विफल रहे हैं। 

WhatsApp ने क्या कहा? 

WhatsApp ने अपने बयान में कहा है कि हमारा ऐप प्राइवेट है और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है। यह लोगों के सुरक्षित और प्राइवेट बातचीत के अधिकार का सम्मान करता है। इसी वजह से रूस इसे 1 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचने से रोकने की कोशिश कर रहा है। 

कंपनी ने यह भी कहा कि वह हर संभव प्रयास करेगी ताकि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट हर जगह उपलब्ध रहे चाहे वह रूस हो या कोई और देश। 

READ MORE: WhatsApp अब करेगा आपकी सुरक्षा, तुरंत मिलेगा अलर्ट, जानें कैसे 

WhatsApp में अब बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे प्राइवेट मैसेज 

WhatsApp अपने प्राइवेसी को लेकर सख्त है 

इससे साफ है कि WhatsApp अपनी प्राइवेसी और यूजर्स की सुरक्षा को लेकर बेहद सख्त है। रूस के प्रतिबंधों के बावजूद ऐप सुरक्षित बातचीत लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा। हालांकि, रूस में यूजर्स के लिए WhatsApp का इस्तेमाल थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन कंपनी ने साफ कर दिया है कि वह हार नहीं मानेगी और प्राइवेसी के अधिकार के लिए काम जारी रखेगी।  

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Instagram में आया नया फीचर, अब बना सकेंगे अपना पसंदीदा दोस्त
Previous Story

Instagram में आया नया फीचर, अब बना सकेंगे अपना पसंदीदा दोस्त

Elon Musk के को-फाउंडर Igor Babuschkin ने छोड़ी कंपनी
Next Story

Elon Musk के को-फाउंडर Igor Babuschkin ने छोड़ी कंपनी

Latest from Tech News

Don't Miss