Facebook features

Facebook Reels पर ऐसे पाएं कंट्रोल, नहीं शो होगा अश्लील Video

3 mins read
1.6K views
March 28, 2025

Facebook के वीडियो सेक्शन में अश्लील कंटेंट को ब्लॉक करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

Facebook Video: अगर आप Facebook पर वीडियो देखते हैं, तो आपने नोटिस किया होगा कि कुछ वीडियो आपके काम के होते हैं और कुछ बिल्कुल भी नहीं। कई बार अश्लील या अनचाहे वीडियो भी आपके वीडियो सेक्शन में आ सकते हैं, जो काफी परेशान करने वाला हो सकता है। इन्हीं सबको देखते हुए Facebook ऐसी वीडियो पर रोक लगाने के लिए का ये शानदार फीचर आपके बहुत काम आ सकता है। अश्लील वीडियो को रोकने के लिए आप ‘Interested’ और ‘Not Interested’ फीचर का यूज कर सकते हैं और अपनी वीडियो फीड को अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं।

Facebook पर Interested चुनने पर क्या होता है

Facebook पर अगर आप किसी वीडियो, रील या पोस्ट को पसंद करते हैं, तो उस पर ‘Interested’ ऑप्शन चुनते हैं। तो Facebook समझ जाता है कि यह टॉपिक आपको पसंद है। इसके बाद आपकी फीड में उसी तरह के और वीडियो, रील्स और पोस्ट दिखाए जाते हैं। ऐसे में आपके इंट्रस्ट को ध्यान में रखते हुए Facebook आपको उन क्रिएटर्स और टॉपिक्स से जोड़ता है, जिनका कंटेंट आपको पसंद आ सकता है।

Facebook पर Not Interested चुनने पर क्या होगा

अगर आपको Facebook पर कोई पोस्ट, वीडियो या रील पसंद नहीं आती, तो आप उस पर ‘Not Interested’ का ऑप्शन चुन सकते हैं, जिसके बाद आपको उन कंटेट से जुड़े कोई भी वीडियो नहीं दिखाए जाएंगे।

कहां मिलेगा Interested और Not Interested का ऑप्शन

  • Facebook ओपन करें.
  • फिर Facebook के वीडियो सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद तीन डॉट पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Interested और Not Interested का ऑप्शन मिल जाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Android
Previous Story

Android यूजर्स सावधान! आपकी ये एक गलती कर सकती है बर्बाद

AI image
Next Story

क्या है Ghibli-style इमेज, हर कोई हो रहा इसका दिवाना

Latest from Facebook

Don't Miss