Poco X8 Pro और X8 Pro Max की लॉन्च डेट कंफर्म

खुशखबरी! Poco X8 Pro और X8 Pro Max की लॉन्च डेट कंफर्म

5 mins read
4 views
March 11, 2026

Poco X8 Pro series:  Poco स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी है। Poco X8 Pro सीरीज नया मॉडल जल्द ही ग्लोबल मार्केट लॉन्च होने जा रहा है। 17 मार्च की तिथि तय कर दी गई है। यानी अब लॉन्चिंग की डेट पक्की है। पूरी तरह कंफर्म है। कंपनी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। Poco X8 Pro Max सहित दो मॉडल आने की उम्मीद की जा रही है। जिनमें दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस फीचर्स के बारे में विस्तार से।

परफॉर्मेंस पर होगा खास फोकस

रिपोर्ट की मानें तो Poco X8 Pro सीरीज में मीडियाटेक के लेटेस्ट मिल सकती है। Poco X8 Pro में जहां MediaTek Dimensity 8500 Ultra मिलने की बात कही जा रही है। वहीं, Poco X8 Pro Max में इससे भी ज्यादा ताकतवर MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिए जाने की संभावना है। इस प्रकार देखें तो कंपनी ने अपने अपकमिंग Smartphone को पॉवरफुल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Android 16 पर चल सकता Pro Max  

इसके अलावे अन्य रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि Poco X8 Pro Max  Android 16 पर चल सकता है। इसमें करीब 12GB RAM मिलने की उम्मीद की जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि बेंचमार्क टेस्ट में इस फोन ने सिंगल-कोर में 2659 स्कोर हांसिल किया है। वहीं, मल्टी-कोर में 8386 स्कोर करने में कामयाबी पर चुकी है। इससे साफ होता है कंपनी मोबाइल को स्ट्रांग बनाने पर काफी ध्यान दिया है।

READ MORE- हैकर्स कर रहे हैं Signal और WhatsApp यूजर्स पर हमला

बड़ी बैटरी और OLED डिस्प्ले

वहीं अगर लीक रिपोर्ट की माने तो Poco X8 Pro में 6.59 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है। वहीं, कैमरा की बात करें तो 50MP ड्यूल रियर कैमरा दिया जा सकता है। 6500mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं, Poco X8 Pro Max में 6.83 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले और और 8500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।

READ MORE-  Ethereum Foundation ने 72,000 ETH किया स्टेक

कीमत और कलर कंबीनेशन

इसके अलावे स्टोरेज की बात करें तो कंपनी इसे दो वैरिएंट में पेश कर सकती है। Poco X8 Pro Max के 12GB- 256GB वेरिएंट की कीमत लगभग 57,000 रुपये हो सकती है। वहीं, 12GB – 512GB मॉडल की कीमत करीब करीब 62,000 रुपये बताई जा रही है। वहीं, Poco X8 Pro 43,000 रुपये उपलब्ध होने की बात कही जा रही है। इसे तीन कलर में लॉन्च करने बातें सामने आई है। जिनमें, ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर शामिल है।

अगर यूजर्स चाहते हैं कि उन्हें दमदार प्रोसेसर और लंबी बैटरी और फास्ट चार्जर मिले तो उनके लिए यह बेहतर विकल्प हो सकता हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

ChatGPT में आया Apple का Shazam
Previous Story

ChatGPT में आया Apple का Shazam…बदल जाएगा गाना सुनने का अंदाज

US कोर्ट ने Perplexity AI का Amazon एक्सेस रोका
Next Story

US कोर्ट ने Perplexity AI का Amazon एक्सेस रोका

Latest from Gadgets

Don't Miss