Pixel स्मार्टफोन्स में गाने पहचानने वाला Now Playing फीचर अब स्टैंडअलोन ऐप

Pixel यूज़र्स के लिए बड़ी खुशखबरी! Now Playing बनेगा पावरफुल ऐप

6 mins read
232 views
February 16, 2026

Pixel Now Playing app:   Smartphone की दौर में सिर्फ बड़े फीचर्स ही नहीं, अक्सर छोटे फीचर भी यूज़र्स के दिल जीत लेते हैं, और Pixel का Now Playing उन्हीं में से एक है। अब खबर है कि Google इस फीचर को सिस्टम के भीतर छिपाकर रखने के बजाय एक अलग ऐप के रूप में पेश करने की तैयारी में है। यानी आने वाले समय में यह बैकग्राउंड में नहीं फ्रंट पर काम करनेवाले ऐप की तरह दिखेगा।

Pixel स्मार्टफोन्स में गाने पहचानने वाला Now Playing फीचर अब स्टैंडअलोन ऐप बनने की तैयारी में है। क्या यह ऐप अभी सभी Android यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा…जानिए यहां

दिख सकता है नए अवतार में

बता दें कि अभी तक Now Playing, Android System Intelligence का हिस्सा है। यही सिस्टम Live Caption और Smart Text Selection जैसे कई AI-आधारित फीचर्स को संचालित करता है। लेकिन इस सेटअप की वजह से Now Playing का इंटरफेस वर्षों से लगभग एक जैसा ही रहा है। सीधा, साधारण और सीमित विकल्पों वाला।

READ MORE-  AI Governance Guidelines 2026: 7 सूत्रों के साथ सुरक्षित और स्मार्ट डिजिटल भारत की शुरुआत

अभी भी सिस्टम के भीतर छिपा है फीचर

अब कंपनी इसे अधिक सरल और अपडेट-फ्रेंडली बनाना चाहती है। रिपोर्ट की माने तो हालिया वर्जन में ऐसे कोड स्ट्रिंग्स खोजे हैं, जिनमें यूज़र्स को Google Play Store पर भेजने और नया Now Playing ऐप डाउनलोड करें जैसा संदेश दिखाने का जिक्र है। इससे साफ है कि यह केवल UI बदलाव नहीं, बल्कि पूरी संरचना में बदलाव हो सकता है।

READ MORE- लॉन्च से Pixel 10a की पूरी डिटेल लीक! जानिए फटाफट

Play Store से डाउनलोड का संकेत

स्टैंडअलोन ऐप बनने का मतलब है। अलग सेटिंग्स पेज, बेहतर हिस्ट्री मैनेजमेंट और संभावित रूप से नए फीचर्स। जब कोई फीचर Play Store के जरिए अपडेट होता है, तो उसे सिस्टम अपडेट का इंतजार नहीं करना पड़ता। ठीक इसी रणनीति को Google पहले Pixel Weather के साथ अपना चुका है। जिससे फीचर्स तेजी से जोड़े जा सके।

अलग ऐप बनने से क्या होगा फायदा?

सबसे बड़ी बात यह है कि यह ऐप फिलहाल सभी Android यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा। शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि इंस्टॉलेशन डिवाइस-लेवल चेक के जरिए सीमित की जा सकती है। यानी भले ही Play Store पर लिस्टिंग दिखे। लेकिन डाउनलोड का विकल्प सिर्फ Pixel डिवाइसों तक सीमित रह सकता है।न

किन यूजर्स को मिलेगा फायदा?

अगर आनेवाले दिनों में Google इसे वृहत स्तर पर उपलब्ध कराता है, तो यह म्यूजिक पहचानने वाले ऐप्स जैसे Shazam के लिए नई चुनौती बन सकता है। फिलहाल, Pixel यूज़र्स के लिए यह बदलाव बताया जा रहा है। वहीं Android यूज़र्स को अभी इंतजार करना पड़ सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Acer-ASUS लैपटॉप-डेस्कटॉप पर रोक!
Previous Story

Acer-ASUS लैपटॉप-डेस्कटॉप पर रोक! जानिए क्या है मामला…

AI समिट से पहले ChatGPT का बढ़ता उपयोग घोषित
Next Story

AI समिट से पहले ChatGPT का बढ़ता उपयोग घोषित

Latest from Apps

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

भारत सरकार ने Telegram को नोटिस भेजा है और 3,142 चैनलों पर चल रही पायरेसी बंद करने का आदेश दिया है।   Telegram Channels Banned: भारत सरकार के Ministry of Information and Broadcasting ने मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Information Technology Act, 2000 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने Telegram से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड यानी चोरी का कंटेंट तुरंत हटाए।  दरअसल कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की थी कि Telegram के कई चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है और OTT कंपनियों को नुकसान हो रहा है।  READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी   मंत्रालय के अनुसार शिकायत करने वालों में JioCinema और Amazon

Don't Miss