Netflix

Netflix को 42.3 करोड़ का जुर्माना, यूजर की प्राइवेसी का करता था यूज!

4 mins read
1.4K views
December 20, 2024

Netflix ग्राहकों के डेटा को संभालने में पारदर्शिता नहीं दिखा रहा है। संगठन का कहना है कि नेटफ्लिक्स ने इस बारे में कोई स्पष्ट और पर्याप्त जानकारी नहीं दी है।

Netflix : DPA ने Netflix पर आरोप लगाया है कि उसने 2018 से 2020 के बीच अपने यूजरों  के प्राइवेट डेटा का इस्तेमाल किया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है इसलिए अथॉरिटी ने Netflix पर करीब 42.35 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना साल 2019 में शुरू हुई जांच के बाद लगाया गया है। जांच में पाया गया कि स्ट्रीमिंग दिग्गज ने यूरोपीय संघ के GDPR की जरूरतों को पूरा नहीं किया है।

जांच में क्या मिला

मामले की जांच कर रही DPA ने पाया कि Netflix की प्राइवेसी पॉलिसी में क्लियरीटी की कमी है और कंपनी ने भी इस बारे में कोई क्लियरीटी नहीं दी कि वह अपने यूजरों के डेटा को कैसे हैंडल करती है। कंपनी के पास इस बारे में कोई सही जवाब नहीं था कि वह यूजरों के प्राइवेट डेटा की प्रइवेसी को कैसे सुनिश्चित करती है। इसके अलावा जब यूजर ने Netflix से डेटा के डिटेल के बारे में पूछताछ की तो उन्हें भी पूरा डिटेल्स नहीं दिया गया। पारदर्शिता की यह कमी GDPR का उल्लंघन करती है। बता दें कि GDPR एक नियम है, जिसके तहत व्यवसायों को यह बताना होता है कि वे प्राइवेट जानकारी को कैसे हैंडल करते हैं और जब ग्राहक डेटा की जानकारी मांगते हैं तो उन्हें उचित जवाब मिलना चाहिए।

किस लिए लगा जुर्माना

डच रेगुलेटर ने कहा कि जांच में 2018 और 2020 के बीच Netflix के डेटा संरक्षण नियमों में कमियां मिली और उसी अवधि के दौरान यूरोपीय संघ के गोपनीयता कानूनों का पालन करने में विफलता के लिए जुर्माना लगाया गया।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

PornHub
Previous Story

एडल्‍ट वेबसाइट ने जारी किया नोटिस, ये लोग नहीं कर पाएंगे लॉगइन

WhatsApp
Next Story

WhatsApp पर आज ही करें ये सेटिंग, स्कैम से रहेंगे सेफ

Latest from Entertainment

Don't Miss