Microsoft ला रहा है नया AI वाला ऑफिस प्लान

Microsoft ला रहा है नया AI वाला ऑफिस प्लान

4 mins read
88 views
March 10, 2026

Microsoft 365 E7: टेक कंपनी Microsoft अब अपने ऑफिस सॉफ्टवेयर के लिए एक नया और ज्यादा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने जा रही है। इस नए प्लान का नाम Microsoft 365 E7 रखा गया है। इसकी कीमत 99 डॉलर यानी करीब 8 हजार रुपये प्रति यूजर हर महीने होगी। अगर इसे मौजूदा E5 प्लान से तुलना करें तो यह लगभग 65 प्रतिशत ज्यादा महंगा है। अभी E5 प्लान की कीमत करीब 60 डॉलर प्रति यूजर है।

Microsoft 1 मई से नया Microsoft 365 E7 प्लान शुरू करने वाला है, इस प्रीमियम प्लान में Copilot AI और कई स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे जो ऑफिस के काम को तेज और आसान बना सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि यह नया प्लान खास तौर पर बड़ी कंपनियों और एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए बनाया गया है, ताकि वे AI की मदद से अपना काम ज्यादा तेजी और स्मार्ट तरीके से कर सकें। रिपोर्ट के मुताबिक, नया Microsoft 365 E7 प्लान और AI फीचर्स 1 मई से शुरू किए जा सकते हैं।

PayPal और Microsoft लेकर आए Copilot Checkout

E7 प्लान में क्या खास मिलेगा

इस नए प्लान में कई एडवांस AI टूल्स एक साथ दिए जाएंगे। इसमें सबसे बड़ा फीचर Microsoft Copilot AI होगा। यह एक AI असिस्टेंट है जो Word, Excel और PowerPoint जैसे ऑफिस ऐप्स में काम को काफी आसान बना देता है। इसके अलावा इसमें Microsoft Entra के कुछ खास सिक्योरिटी टूल्स भी मिलेंगे।

इनकी मदद से कंपनियां अपने कर्मचारियों के लॉगिन और डेटा एक्सेस को ज्यादा सुरक्षित तरीके से मैनेज कर पाएंगी। साथ ही एक नया टूल Agent 365 भी मिलेगा, जिससे कंपनियां अपने AI एजेंट्स को कंट्रोल और मैनेज कर सकेंगी।

Microsoft ने खोला AI कोडिंग का रास्ता

नया AI टूल Copilot Cowork भी आएगा

Microsoft एक और नया टूल Copilot Cowork भी ला रहा है। इसे AI कंपनी Anthropic के साथ मिलकर बनाया गया है। यह टूल कई तरह के काम खुद कर सकता है जैसे ईमेल भेजना, मीटिंग की तैयारी करना और टीम के लोगों के बीच कॉल या काम को मैनेज करना। कंपनी के सीईओ सत्य नडेला के मुताबिक Microsoft अब अपने ऑफिस प्रोडक्ट्स में AI जोड़कर ज्यादा कमाई करना चाहता है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

OpenAI ने Promptfoo का किया अधिग्रहण
Previous Story

क्या अब सुरक्षित होंगे AI Agents? OpenAI ने Promptfoo का किया अधिग्रहण

क्ह्यूमन ब्रेन कंप्यूटिंग का दौर शुरू, जानें क्यों कहा जा रहा ऐसा?
Next Story

क्ह्यूमन ब्रेन कंप्यूटिंग का दौर शुरू, जानें क्यों कहा जा रहा ऐसा?

Latest from Companies

गैस बुकिंग के लिए टूट पड़े लोग, ChatGPT को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचा Indian Oil ऐप

गैस बुकिंग के लिए टूट पड़े लोग, ChatGPT को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचा Indian Oil ऐप

Indian Oil ONE app:  मीडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब रसोई गैस पर दिख रहा है। भारत सहित दुनियां के कई देशों में इसका असर पड़ा है। भारत में भी
सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

भारत सरकार ने Telegram को नोटिस भेजा है और 3,142 चैनलों पर चल रही पायरेसी बंद करने का आदेश दिया है।   Telegram Channels Banned: भारत सरकार के Ministry of Information and Broadcasting ने मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Information Technology Act, 2000 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने Telegram से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड यानी चोरी का कंटेंट तुरंत हटाए।  दरअसल कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की थी कि Telegram के कई चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है और OTT कंपनियों को नुकसान हो रहा है।  READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी   मंत्रालय के अनुसार शिकायत करने वालों में JioCinema और Amazon

Don't Miss