Google करेगा भारत में बड़ा निवेश, विशाखापत्तनम में बनेगा डेटा सेंटर

Google करेगा भारत में बड़ा निवेश, विशाखापत्तनम में बनेगा डेटा सेंटर

7 mins read
1.3K views
October 9, 2025

Google Visakhapatnam Project: भारत के पूर्वी तट पर एक बड़ा तकनीकी बदलाव होने वाला है। Google अपनी पहली बड़ी डेटा सेंटर क्लस्टर परियोजना के लिए विशाखापत्तनम को चुन चुका है। इस परियोजना में लगभग 10 बिलियन डॉलर का निवेश होगा जिसे Google का भारत में डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए अब तक का सबसे बड़ा डायरेक्ट निवेश माना जा रहा है।

Google का 10 बिलियन डॉलर निवेश भारत के डिजिटल भविष्य को बदल देगा। विशाखापत्तनम में बनने वाला यह डेटा सेंटर एशिया का सबसे बड़ा बनेगा और इसे तीन बड़े कैंपस में विकसित किया जाएगा।

क्या होगा इस परियोजना में

Google का यह डेटा सेंटर सिर्फ सर्वरों का समूह नहीं होगा। इसे एक बड़े डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में बनाया जाएगा, जिसमें सबमरीन केबल्स, लैंडिंग स्टेशन और हाई-कैपेसिटी फाइबर नेटवर्क शामिल होंगे। इस परियोजना के सफल होने पर 2028 तक यह क्लस्टर काम करने लगेगा और भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय AI इंफ्रास्ट्रक्चर हब बनेगा।

तीन बड़े कैंपस होंगे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस क्लस्टर में तीन कैंपस बनाए जाएंगे। इसमें आदविवरम गांव और तरलुवाडा गांव और रामबिल्ली गांव शामिल है। इन तीनों कैंपस में कुल क्षमता 1 GW होगी, जिससे यह एशिया के सबसे बड़े डेटा सेंटर में से एक बन जाएगा।

आंध्र प्रदेश सरकार की मंजूरी

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की सरकार से उम्मीद है कि राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड इस परियोजना को जल्द मंजूरी देगा। Google के अधिकारी और राज्य के IT व इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश इस प्रस्ताव पर 14 अक्टूबर को नई दिल्ली में चर्चा करेंगे।

READ MORE: AI से बदल सकता है भारत का भविष्य, क्या टैलेंट की कमी बिगाड़ देगी खेल?

Google का सबसे बड़ा डायरेक्ट निवेश

सूत्रों के अनुसार, यह परियोजना Google और उसकी सहायक कंपनियों का भारत में डिजिटल अर्थव्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा। Google दुनिया के 11 देशों में पहले से 29 डेटा सेंटर चला रहा है, लेकिन यह विशाखापत्तनम सेंटर भारत और एशिया में उसका सबसे बड़ा सेंटर होगा।

डेटा सिटी का भविष्य

मुख्यमंत्री नायडू ने पहले ही IT और कॉपीराइट कानून में बदलाव का सुझाव दिया था ताकि ‘डेटा सिटी’ की योजना को सफल बनाया जा सके। इस परियोजना के लिए तीन सबमरीन केबल्स और बड़े पैमाने पर मेट्रो फाइबर नेटवर्क की जरूरत होगी, जिससे विशाखापत्तनम को सीधे वैश्विक इंटरनेट से जोड़ा जा सकेगा।

READ MORE: iDay 2025: भारत की 1 ट्रिलियन डॉलर डिजिटल ड्रीम की उड़ान!

इस योजना के पूरा होने के बाद आंध्र प्रदेश सिर्फ डेटा स्टोरेज केंद्र नहीं बनेगा, बल्कि जानकारी के प्रवाह का एक महत्वपूर्ण गेटवे भी बन जाएगा। यह निवेश भारत में तकनीकी और आर्थिक क्षेत्र के लिए एक नया मील का पत्थर साबित हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

BNB Chain पर Meme Coin रैली: कुछ निवेशकों को भारी फायदा, कुछ को नुकसान
Previous Story

BNB Chain पर Meme Coin रैली: कुछ निवेशकों को भारी फायदा, कुछ को नुकसान

कजाखस्तान ने 130 अवैध क्रिप्टो एक्सचेंज बंद किए, 16.7 मिलियन डॉलर की संपत्ति जब्त
Next Story

कजाखस्तान ने 130 अवैध क्रिप्टो एक्सचेंज बंद किए, 16.7 मिलियन डॉलर की संपत्ति जब्त

Latest from Tech News

Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss