मिलिए अबिदुर चौधरी से… सबसे पतले iPhone के पीछे छिपा है क्रिएटिव दिमाग

5 mins read
707 views
मिलिए अबिदुर चौधरी से... सबसे पतले iPhone के पीछे छिपा है क्रिएटिव दिमाग
September 11, 2025

Abidur Chowdhury Apple Designer: Apple ने हाल ही में अपना अब तक का सबसे पतला iPhone Air पेश किया है। यह फोन अपनी स्लिम डिजाइन और एडवांस फीचर्स के लिए चर्चा में है लेकिन इसके पीछे की असली कहानी अबिदुर चौधरी की है जो इस शानदार डिवाइस के इंडस्ट्रियल डिजाइनर हैं। 

iPhone Air बना Apple का सबसे हल्का और स्लिम फोन, जिसमें है AI फीचर्स और हाई-डेंसिटी बैटरी। पढ़ें कैसे अबिदुर चौधरी ने इसे खूबसूरत और प्रैक्टिकल बनाया।

कौन हैं अबिदुर चौधरी 

अबिदुर चौधरी का जन्म और पालन-पोषण लंदन में हुआ हैअभी वह सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं और Apple के लिए काम करते हैं। उन्होंने Loughborough University से Product Design and Technology में बैचलर डिग्री ली है। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैंउन्हें 3D Hubs Student Grant, James Dyson Foundation Bursary और Seymour Powell Design Week में पहला स्थान मिला है। 2016 में उनकी Plug and Play डिजाइन को Red Dot Design Award से सम्मानित किया गया था 

READ MORE: Apple करने जा रहा अब तक की सबसे बड़ी टेक लॉन्चिंग 

Apple से पहले कहां कर चुके हैं काम? 

Apple से जुड़ने से पहले अबिदुर ने Cambridge Consultants और Curventa जैसी कंपनियों में इंटर्नशिप की है। इसके अलावा, उन्होंने अपनी खुद की कंसल्टेंसी चलाई और कई स्टार्टअप्स व डिजाइन एजेंसियों को नए प्रोडक्ट विकसित करने में मदद की। 2019 में उन्होंने Apple जॉइन किया और तब से कंपनी के कई इनोवेटिव प्रोडक्ट्स पर काम किया है। 

iPhone Air और डिजाइन सोच 

अबिदुर का ताजा और बड़ा योगदान है iPhone Air। यह फोन सिर्फ 5.6mm पतला है और टाइटेनियम से बना है जिससे यह हल्का और मजबूत है। इसके लिए उन्होंने खास कैमरा प्लेटो डिजाइन किया है ताकि कैमरा, बैटरी और चिप्स को सही तरीके से फिट किया जा सके। इस डिजाइन ने फोन को पतला बनाने के साथ-साथ हाई डेंसिटी बैटरी लगाने की भी जगह दी। 

READ MORE: एलन मस्क की कंपनी xAI ने Apple और OpenAI को घेरा, जानें क्या है पूरा मामला 

फोन को उन्होंने सिर्फ स्लिम और खूबसूरत बनाने पर ही नहीं बल्कि प्रैक्टिकल और फ्यूचरिस्टिक उपयोग पर भी ध्यान दिया है। इसमें AI आधारित फीचर्स दिए गए हैं जो फोटोग्राफी और बैटरी ऑप्टिमाइजेशन को बेहतर बनाते हैं ताकि इसकी परफॉर्मेंस बड़े iPhone मॉडल्स जैसी रहे। 

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Skullcandy ने भारत में लॉन्च किए INK’D ANC ईयरबड्स, 43 घंटे का बैकअप और दमदार साउंड
Previous Story

Skullcandy ने भारत में लॉन्च किए INK’D ANC ईयरबड्स, 43 घंटे का बैकअप और दमदार साउंड

Spotify ने लॉन्च किया लॉसलेस ऑडियो, म्यूजिक सुनना होगा और प्रीमियम
Next Story

Spotify ने लॉन्च किया लॉसलेस ऑडियो, म्यूजिक सुनना होगा और प्रीमियम

Latest from Tech News

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google Project Genie: Google ने Artificial Intelligence को एक नई दिशा देते हुए Project Genie पेश किया है। इसके जरिए AI अब टेक्स्ट या इमेज ही नहीं, बल्कि ऐसी वर्चुअल दुनियाएं बना सकता है। जिनमें

Airtel ग्राहकों को मिलेगा 1 साल का FREE Adobe Express Premium

Adobe Express Premium India: भारती Airtel ने Adobe के साथ साझेदारी कर अपने ग्राहकों के लिए Adobe Express Premium का 1 साल तक का फ्री सब्सक्रिप्शन पेश किया है। यह ऑफर Airtel के लगभग 360 मिलियन मोबाइल, WiFi और DTH ग्राहकों के लिए है। इसका मकसद आम यूजर्स, छात्रों, क्रिएटर्स और छोटे व्यवसायों के मालिकों को प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएशन टूल्स उपलब्ध कराना है।  Airtelने Adobe के साथ साझेदारी की और अपने ग्राहकों को AdobeExpressPremium का 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया। छात्र, क्रिएटर्स और छोटे व्यवसाय आसानी से पेशेवर कंटेंट बना सकते हैं।  Airtel ग्राहक इसे कैसे ले सकते हैं  Airtel के एलिजिबल कस्टमर इसे Airtel Thanks ऐप के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं है। सब्सक्रिप्शन की कीमत लगभग 4,000 है। यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।  Android या iOS में Airtel Thanks ऐप डाउनलोड और रजिस्टर करें।  होम स्क्रीन पर Adobe Express कार्ड चुनें या Claim OTTs & More / Discover Airtel Thanks में जाएं।  Claim
Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google Search Updates: टेक दिग्गज Google ने अपनी सर्च सर्विस में दो बड़े AI अपग्रेड रोलआउट किए हैं। अब यूजर्स के लिए जानकारी खोजना और रिसर्च करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है। ये बदलाव खासकर AI Overviews और AI Mode से जुड़े हैं। Google Search में

Don't Miss