iQOO Z10 Lite 5G price hike: अगर आप भारत में 5G Smartphon खरीदने जा रहे हैं तो दो मिनट रूककर इस खबर को पढ़ लें। ग्राहकों के लिए बिल्कुल नई खबर सामने आई है। स्मार्टफोन कंपनी iQOO ने अपने सबसे चर्चित स्मार्टफोन iQOO Z10 Lite 5G की कीमत बढ़ा दी है। नई कीमतें अब देशभर में लागू हो चुकी हैं, इसलिए यह फोन सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर पहले से महंगा मिलेगा। तो आइए जानतें हैं कितने रूपए तक बढी है दाम और इसके पीछे के क्या है कारण।
अगर आप ब्रैडेड फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले नई कीमत जान लें। कंपनी ने इसके सभी मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए हैं।
सभी वेरिएंट्स के दाम बढ़े
बता दें कि कंपनी ने इस फोन के सभी वेरिएंट की कीमत लगभग 2,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। अब 4GB – 64GB मॉडल की कीमत 10,999 रुपये से बढ़कर 12,999 रुपये हो गई है। वहीं 4GB – 128GB वेरिएंट अब 11,999 रुपये की जगह 13,999 रुपये में। इसी तरह 6GB -128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये से बढ़कर 14,999 रुपये कर दी गई है। वहीं टॉप वेरिएंट 8GB – 256GB की कीमत अब 16,999 रुपये कर दी गई है, जो पहले 14,999 रुपये में मिल रहा था।
बड़ी बैटरी और दमदार चिपसेट
वहीं, स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो iQOO Z10 Lite 5G में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे डेली इस्तेमाल और 5G नेटवर्क के लिए पर्याप्त माना जाता है।
READ MORE- Perplexity ने लॉन्च किया ‘पर्सनल कंप्यूटर’ टूल, जानें इसके फायदें
RAM और स्टोरेज की सुविधा
स्मार्टफोन में 8GB तक RAM मिलती है और इसके साथ 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी दिया गया है। इससे फोन मल्टीटास्किंग में बेहतर प्रदर्शन करता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मौजूद है।
READ MORE- गैस बुकिंग के लिए टूट पड़े लोग, ChatGPT को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचा Indian Oil ऐप
50MP कैमरा और बैटरी दमदार
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का मुख्य रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। पावर के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यानी लंबे समय तक बैटरी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कीमत बढ़ने की वजह साफ नहीं
फिलहाल iQOO ने कीमत बढ़ाने के पीछे की वजह नहीं बताई है। हालांकि नई कीमतों के बाद बजट 5G सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज हो सकती है। अगर आप इसी कीमत के आसपास नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो realme 15 Lite और Lava Play Ultra जैसे स्मार्टफोन भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
