Instagram ने फॉलो लिमिट 7,500 तय की है।

Instagram पर आप कितने अकाउंट्स फॉलो कर सकते हैं? Video Viral

4 mins read
109 views
March 2, 2026

Adam Mosseri Instagram: अगर आपने कभी Instagram पर बहुत सारे अकाउंट फॉलो करने की कोशिश की है और अचानक फॉलो नहीं कर पाए, तो आप अकेले नहीं हैं। अब Instagram ने स्पष्ट कर दिया है कि एक यूजर अधिकतम 7,500 अकाउंट्स ही फॉलो कर सकता है। यह नियम सभी प्रकार के अकाउंट्स पर लागू होता है।

Instagram ने फॉलो लिमिट 7,500 तय की है। अब यूजर्स को नए अकाउंट फॉलो करने के लिए पहले किसी एक को अनफॉलो करना होगा। जानें नियम और महत्व।

7,500 फॉलो का कारण

Instagram के CEO एडम मोसेरी के अनुसार, यह लिमिट इसलिए लगाई गई है, ताकि बॉट जैसी गतिविधियों को रोका जा सके और यूजर्स को बेहतर अनुभव मिले। यानी अगर आप 7,500 अकाउंट फॉलो कर चुके हैं, तो नया अकाउंट फॉलो करने के लिए पहले किसी एक को अनफॉलो करना पड़ेगा।

यूजर्स और बिजनेस के लिए महत्व

यह लिमिट सिर्फ तकनीकी कारणों से नहीं है, बल्कि स्पैम कंट्रोल और प्लेटफॉर्म हेल्थ के लिए भी है। बहुत ज्यादा फॉलो करना अक्सर बॉट या ऑटोमेटेड टूल्स से जुड़ा होता है। 7,500 की सीमा से Instagram ऐसे फॉलो स्ट्रैटेजी को रोकना चाहता है, जिससे फॉलोअर्स तो बढ़ते हैं, लेकिन असली एंगेजमेंट कम होता है।

READ MORE: Instagram और WhatsApp अधिग्रहण पर अमेरिका का एंटिट्रस्ट केस खारिज

छोटे क्रिएटर और बिजनेस के लिए टिप्स

छोटे क्रिएटर और व्यवसायियों को अब फॉलो-बैक पाने के लिए अनियंत्रित फॉलो करना मुमकिन नहीं है। आपको सोच-समझ कर फॉलो करना होगा और केवल उन अकाउंट्स को जोड़ना होगा जिनसे वास्तविक एंगेजमेंट मिलने की संभावना हो।

READ MORE: अगर आपके पास भी हैं ये 2 खूबियां तो… Instagram CEO का खुलासा

सामान्य यूजर के लिए संदेश

साधारण यूजर्स के लिए यह बहुत आसान है। अगर आपका फॉलोइंग काउंट 7,500 के करीब है, तो पुरानी या गैर-जरूरी लिस्ट साफ करने का समय है। पुराने अकाउंट्स और पुराने पेज को अनफॉलो करके आप नया कंटेंट और नए दोस्तों के लिए जगह बना सकते हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Qualcomm ने MWC 2026 में Snapdragon Wear Elite चिप लॉन्च की
Previous Story

Qualcomm ने पेश की सुपरफास्ट Wear Elite चिप, जानिए इसकी खूबियां

ChatGPT-Gemini को पीछे छोड़ App Store पर Claude नंबर-1
Next Story

ChatGPT-Gemini को पीछे छोड़ App Store पर Claude नंबर-1

Latest from Instagram

Don't Miss