FREE में सब कुछ देने वाला WhatsApp कैसे करता है कमाई

FREE में सब कुछ देने वाला WhatsApp कैसे करता है कमाई

6 mins read
1.2K views
June 4, 2025

WhatsApp भले ही एक फ्री ऐप हो, लेकिन ये बिजनेस मैसेजिंग, पेमेंट सर्विस, प्रीमियम टूल्स और डेटा एनालिसिस के जरिए करोड़ों की कमाई करता है।

WhatsApp Networth: आज के दौर में शायद ही कोई ऐसा स्मार्टफोन यूजर होगा जो WhatsApp का इस्तेमाल नहीं करता हो। चैटिंग हो, फोटो-वीडियो भेजना हो, कॉल करना हो या पेमेंट करना हो हर काम WhatsApp से मिनटों में हो जाता है, वो भी बिल्कुल FREE में, लेकिन अक्सर हमारे मन में एक सवाल आता है जब WhatsApp हमसे कोई पैसा नहीं लेता, तो फिर उसकी कमाई कैसे होती है?

WhatsApp Business API से होती है सबसे ज्यादा कमाई

WhatsApp आम यूजर्स के लिए भले ही फ्री है, लेकिन बिजनेस के लिए यह एक शानदार कमाई का जरिया है। WhatsApp ने कंपनियों के लिए एक खास सेवा शुरू की है, जिसे कहते हैं WhatsApp Business API। इस सर्विस के जरिए कंपनियां अपने ग्राहकों को WhatsApp पर ही मैसेज भेज सकती हैं। जैसे ऑर्डर कन्फर्मेशन, ऑफर की जानकारी या कस्टमर सपोर्ट, लेकिन इसके लिए कंपनियों को प्रति मैसेज भुगतान करना होता है। यानी जितने ज्यादा मैसेज भेजे जाएंगे, WhatsApp उतना ही ज्यादा कमाएगा।

WhatsApp पेमेंट

WhatsApp ने भारत और ब्राजील जैसे देशों में पेमेंट फीचर लॉन्च किया है, जिससे लोग एक-दूसरे को पैसे भेज सकते हैं। ठीक वैसे ही जैसे Google Pay या PhonePe से करते हैं। अभी तक यह सुविधा पूरी तरह से फ्री है, लेकिन जब इसके जरिए बिजनेस लेन-देन बढ़ेंगे, तब WhatsApp इससे रेवेन्यू भी कमाएगा। खासकर जब कोई कंपनी WhatsApp पेमेंट को अपने ग्राहकों के लिए इस्तेमाल करेगी, तब WhatsApp सर्विस फीस या ट्रांजैक्शन चार्ज ले सकता है।

Facebook और Instagram के जरिए कमाई का indirect तरीका

WhatsApp खुद तो कोई ऐड नहीं दिखाता, लेकिन इसकी पैरेंट कंपनी Meta इसे अपने दूसरे प्लेटफॉर्म से जोड़कर कमाई करती है। मान लीजिए कोई कंपनी Facebook पर ऐड चलाती है और उस पर क्लिक करने से यूजर सीधे WhatsApp चैट पर पहुंच जाता है। इससे Meta को पैसे मिलते हैं, क्योंकि कंपनियां इस इंटरैक्शन के लिए Meta को पेमेंट करती हैं।

WhatsApp Business App की प्रीमियम सेवाएं

WhatsApp Business App फिलहाल फ्री है और छोटे कारोबारियों के लिए बनाया गया है, लेकिन अब WhatsApp इसमें प्रीमियम फीचर्स जोड़ रहा है जैसे –

  • ऑटोमैटिक रिप्लाई
  • मल्टी डिवाइस एक्सेस
  • चैट एनालिटिक्स

आने वाले समय में इन सुविधाओं के लिए WhatsApp पैसे वसूलेगा, जिससे उसकी कमाई और बढ़ेगी।

डेटा का इस्तेमाल रणनीति के लिए

WhatsApp भले ही आपके मैसेज पढ़ नहीं सकता क्योंकि वो end-to-end encrypted होते हैं, लेकिन ऐप यूजर की एक्टिविटी से जुड़ा डेटा जरूर देखता है। जैसे कितनी बार ऐप खोला गया, कौन से फीचर ज्यादा इस्तेमाल हो रहे हैं, आदि। इस डेटा की मदद से Meta अपनी विज्ञापन रणनीति को और बेहतर बनाता है और इससे उसे अप्रत्यक्ष रूप से कमाई होती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp से कितना अलग है एलन मस्क का XChat?
Previous Story

WhatsApp से कितना अलग है एलन मस्क का XChat?

ChatGPT बना डिजिटल वकील, मकान मालिक से वसूले 35,000 रुपये
Next Story

ChatGPT बना डिजिटल वकील, मकान मालिक से वसूले 35,000 रुपये

Latest from Apps

Don't Miss