आपके आधार कार्ड पर कितने SIM Card एक्टिव? ऐसे करें पता

6 mins read
949 views
Aadhaar card
January 12, 2025

आधार कार्ड सबसे इंम्पोर्टेंट डोक्यूमेंट कि लिस्ट में है। आधार कार्ड से आजकल सारे काम होते हैं। ऐसे में आपको पता है आप एक आधार कार्ड से कितने सिम कार्ड खरीद सकते हैं।

Aadhaar card For Sim Card: आज के समय में आधार कार्ड सबसे इम्पोर्टेंट डॉक्यूमेंट में से एक हैं। आधार कार्ड का यूज न केवल पहचान प्रमाण के तौर पर किया जाता है, बल्कि सिम कार्ड खरीदने के लिए भी इसे बेहद जरूरी माना जाता है। इन सबके बीच आज हम आपको बताएंगे कि आधार कार्ड पर आप कितने सिम कार्ड खरीद सकते हैं क्योंकि इसकी सीमा तय की गई है। अगर आप इस सीमा से ज्यादा सिम कार्ड खरीदते हैं, तो आपको कानूनी पचड़ों में फंस सकते हैं।

एक आधार कार्ड में कितने सिम कार्ड खरीदेंगे

भारत सरकार के अनुसार, एक आधार कार्ड पर आप सिर्फ 9 सिम कार्ड खरीद सकते हैं। हालांकि, मशीन टू मशीन सेवाओं के लिए इसकी संख्या 18 तक बढ़ सकती है। M2M सेवाएं विशेष रूप से स्मार्ट होम डिवाइस और वाहनों में यूज होने वाले IoT सिस्टम जैसे उपकरणों को जोड़ने के लिए होती हैं।

क्या हो सकती है समस्या

अगर आप 9 से अधिक सिम कार्ड खरीदते हैं या बिना उचित कारण के उनका उपयोग करते हैं, तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आप ऐसा करने पर आपको क्या-क्या फेस करना पड़ सकता है।

  • सिम कार्ड ब्लॉक किया जा सकता है: आपकी पहचान की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सिम कार्ड ब्लॉक किए जा सकते हैं।
  • कस्टमर वेरिफिकेशन: TRAI और दूरसंचार विभाग समय-समय पर सिम कार्ड यूजर्स की जांच करते हैं। यदि आपके नाम पर सिम कार्ड की संख्या सीमा से अधिक पाई जाती है, तो आपको नोटिस मिल सकता है।
  • कानूनी कार्रवाई: यदि आपके नाम पर रजिस्टर्ड सिम कार्ड का यूज किसी अवैध एक्टिविटी के लिए किया जाता है, तो आपको कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
  • धोखाधड़ी की संभावना: अतिरिक्त सिम कार्ड का दुरुपयोग साइबर धोखाधड़ी या अन्य अवैध गतिविधियों के लिए किया जा सकता है, जिसके लिए आप उत्तरदायी हो सकते हैं।

ऐसे करें चेक

सरकार ने आपके नाम पर कितने सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं, इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए TAFCOP पोर्टल लॉन्च किया है। आप यहां पर जाकर ये पता कर सकते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड यूज हो रहे हैं।

  • TAFCOP वेबसाइट पर जाएं।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • OTP वेरिफिकेशन के बाद, आपको अपने नाम पर रजिस्टर्ड सभी सिम कार्ड की लिस्ट दिखाई देगी।

आधार कार्ड पर सिम कार्ड लेने की सीमित संख्या का नियम आपकी सुरक्षा और डिजिटल सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने के लिए है। कोशिश करें कि आप अतिरिक्त सिम कार्ड न लें और समय-समय पर अपनी सिम कार्ड लिस्ट चेक करते रहें।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Supreme Court
Previous Story

SC ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को दी राहत, GST नोटिस पर लगाई रोक

WhatsApp
Next Story

Meta अगर जीत गई ये केस, तो आपकी प्राइवेसी होगी Leak!

Latest from Latest news

Happy New Year के इस मैसेज में छुपा है साइबर खतरा

Happy New Year के इस मैसेज में छुपा है साइबर खतरा

Happy New Year Scam: 2025 की शुरुआत में अब कुछ ही घंटे बचे हैं और लोग अपनों को मिलने के साथ–साथ WhatsApp, SMS और सोशल मीडिया पर Happy New Year की शुभकामनाएं भेज रहे हैं, लेकिन इसी बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। पुलिस, साइबर सुरक्षा एजेंसियों और टेलीकॉम एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि नए साल की बधाइयों के नाम पर भेजे जा रहे कई मैसेज असल में ठगी का जरिया हो सकते हैं।  025 पर WhatsApp और SMS के Happy New Year मैसेज के नाम पर बढ़ रहे साइबर ठगी के खतरे और उनसे सुरक्षित रहने के आसान तरीके जानें।  Happy New Year स्कैम क्या है  हर साल की तरह इस बार भी ठग त्योहारों और जश्न का फायदा उठा रहे हैं। Happy New Year के नाम पर SMS, WhatsApp और सोशल मीडिया पर ऐसे मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिनका मकसद लोगों को किसी लिंक पर क्लिक करवाना या उनकी निजी जानकारी चुराना है। ये मैसेज देखने में बिलकुल सामान्य और भरोसेमंद लगते हैं, जिससे लोग आसानी से फंस जाते हैं।  स्कैम कैसे काम करता है  ठग बड़ी संख्या में मैसेज भेजते हैं। ये किसी अनजान नंबर या हैक किए गए कॉन्टैक्ट के जरिए भी भेजे जा सकते हैं। मैसेज में लिंक, अटैचमेंट या नोटिफिकेशन होता है, जिसमें न्यू ईयर ग्रीटिंग कार्ड, कैशबैक ऑफर या कोई इनाम दिखाने का दावा किया जाता है। कई बार नंबर वेरिफाई करने को भी कहा जाता है।  लिंक पर क्लिक करते ही खतरा  जैसे ही यूजर लिंक पर क्लिक करता है, वह फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाता है या ऐप इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है। ये वेबसाइट और ऐप असली दिखते हैं और फोन नंबर, ईमेल या लॉगिन डिटेल्स मांगते हैं। कुछ मामलों में कॉल या मैसेज फॉरवर्डिंग चालू कर दी जाती है, जिससे यूजर के कॉल और OTP सीधे स्कैमर तक पहुँचते हैं।  अकाउंट टेकओवर और स्कैम का फैलाव  OTP और मैसेज मिलने के बाद ठग बैंकिंग ऐप्स, डिजिटल वॉलेट, ईमेल या WhatsApp अकाउंट पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं। फिर उसी हैक किए गए अकाउंट से और लोगों को मैसेज भेजा जाता है। इस तरह यह ठगी भरोसेमंद नेटवर्क के जरिए तेजी से फैलती है।  READ
Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Motorola का नया मॉडल भारत में करने जा रहा धमाकेदार एंट्री, डेट कंफर्म

Motorola का नया मॉडल भारत में करने जा रहा धमाकेदार एंट्री, डेट कंफर्म

Motorola Signature launch date confirms:  Smartphone बाजार में Motorola प्रीमियम सेगमेंट और पावरफुल फीचर्स के साथ धमाकेदार एंट्री करने की तैयारी पूरी कर लिया है। कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Motorola Signature की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया

Don't Miss