Apple के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे... Elon Musk ने क्यों लगाया ऐसा आरोप

Apple के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे… Elon Musk ने क्यों लगाया ऐसा आरोप

4 mins read
853 views
August 12, 2025

मस्क ने अभी तक अपने आरोपों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया है और न ही Apple, OpenAI या xAI ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।

Elon Musk vs Apple: Elon Musk ने सोमवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनकी AI कंपनी xAI अब Apple के खिलाफ कोर्ट का रुख करेगी। मस्क का आरोप है कि Apple अपने App Store की रैंकिंग को इस तरह कंट्रोल कर रहा है कि OpenAI के अलावा कोई भी AI कंपनी पहले नंबर पर नहीं आ सके। उनका कहना है कि यह सीधा-सीधा एंट्रीट्रस्ट कानून का उल्लंघन है।

एलन मस्क का आरोप

मस्क ने सोशल X पर लिखा है कि ‘Apple ऐसा बर्ताव कर रहा है जिससे ChatGPT के अलावा कोई और AI ऐप टॉप पर नहीं आ सके।’ उन्होंने यह भी कहा कि xAI तुरंत इस मामले में कानूनी कदम उठाएगा। हालांकि, मस्क ने अभी तक अपने आरोपों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया है और न ही Apple, OpenAI या xAI ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। फिलहाल, अमेरिकी iPhone App Store के ‘टॉप फ्री ऐप्स’ लिस्ट में ChatGPT पहले नंबर पर, मस्क का चैटबॉट Grok पांचवें नंबर पर और Google का Gemini 57वें स्थान पर है। Google Play Store पर भी ChatGPT सबसे ऊपर है।

मस्क ने उठाए सवाल

मस्क ने Apple से यह सवाल भी किया कि जब X दुनिया का नंबर-1 न्यूज ऐप है और Grok भी टॉप 5 में है, तो ‘Must Have’ सेक्शन में इन्हें जगह क्यों नहीं दी गई? मस्क का दावा है कि Apple यहां राजनीति कर रहा है।

यह विवाद तब आया जब Apple के App Store पर पहले से ही कड़ी जांच हो रही है। अप्रैल में अमेरिका के एक जज ने कहा था कि Apple ने कॉम्पिटिशन बढ़ाने के कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है और इस मामले को आपराधिक जांच के लिए भेजा गया है। यह केस गेम कंपनी Epic Games ने किया था।

READ MORE: Elon Musk ने मोदी सरकार को कोर्ट में दी चुनौती? जानें क्यों

Grok जल्द लाएगा Text-to-Video फीचर, Elon Musk ने बताई खासियत

इसके अलावा, अप्रैल में यूरोपीय संघ ने Apple पर 500 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया था, यह कहते हुए कि Apple ने ऐसे नियम बनाए जिनसे ऐप डेवलपर्स यूजर्स को सस्ती डील के लिए App Store से बाहर जाने का सुझाव भी नहीं दे सकते थे। इसे Digital Markets Act का उल्लंघन माना गया।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ChatGPT बच्चों को सीखा रहा सुसाइड, नशा और खतरनाक डाइट के टिप्स
Previous Story

ChatGPT बच्चों को सीखा रहा सुसाइड, नशा और खतरनाक डाइट के टिप्स

चीन का कमाल, अब बना रहा ‘प्रेग्नेंट रोबोट’
Next Story

चीन का कमाल, अब बना रहा ‘प्रेग्नेंट रोबोट’

Latest from Latest news

Don't Miss