Google का नया फीचर है बेहद खास, सर्च में दिखेगा आपका पसंदीदा सोर्स

Google का नया फीचर है बेहद खास, सर्च में दिखेगा आपका पसंदीदा सोर्स

4 mins read
829 views
August 13, 2025

Google का कहना है कि इस फीचर का मकसद यूजर्स को वही कंटेंट ज्यादा दिखाना है जो वो देखना पसंद करते हैं 

Google New Feature: Google ने अपने सर्च रिजल्ट को और पर्सनल बनाने के लिए एक नया फीचर शुरू किया है जिसका नाम Preferred Sources रखा गया है। इस फीचर की मदद से आप अपने पसंदीदा न्यूज वेबसाइट या ब्लॉग को चुन सकते हैं ताकि जब भी आप कोई न्यूज सर्च करें तो टॉप स्टोरीज में उन्हीं सोर्स का कंटेंट ज्यादा दिखे। यह सुविधा फिलहाल भारत और अमेरिका में मौजूद है। 

कैसे करेगा काम 

जब आप Google पर किसी न्यूज टॉपिक को सर्च करेंगे तो टॉप स्टोरी सेक्शन के पास एक स्टार का आइकन दिखाई देगा। इस आइकन पर क्लिक करके आप अपनी पसंद की वेबसाइट को लिस्ट में जोड़ सकते हैं। 

Google का कहना है कि इस फीचर का मकसद यूजर्स को वही कंटेंट ज्यादा दिखाना है जो वो देखना पसंद करते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इससे यूजर्स को अलग-अलग विचारों और राय वाले कंटेंट कम दिखाई देंगे।  

सोर्स कंटेट भी दिखेगा 

सर्च रिजल्ट में कई बार टॉप स्टोरी के नीचे From your sources सेक्शन भी दिखेगा जिसमें आपके द्वारा चुने हुए सोर्स दिखेगा यह फीचर पहले Search Labs में टेस्ट किया गया था 

READ MORE: Meta का AI दांव, Apple के टॉप इंजीनियर्स को किया हायर 

मजेदार है Google का AI Whisk, इमेज से नई फोट बनाएगा 

कैसे जोड़ें India TV को Preferred Source में 

  • Google पर कोई भी न्यूज टॉपिक सर्च करें। 
  • Top Stories हेडर के पास स्टार आइकन पर क्लिक करें। 
  • सर्च में India TV टाइप कर उसे सेलेक्ट करें। 
  • चाहें तो इसी समय दूसरे पसंदीदा वेबसाइट भी जोड़ सकते हैं। 
  • रिजल्ट रिफ्रेश करें और अपने पसंदीदा सोर्स से ज्यादा खबरें पाएं। 
  • इस फीचर से आपका न्यूज अनुभव और आसान व पर्सनल हो जाएगा। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

कजाकिस्तान में Fonte Capital ने लॉन्च किया पहला बिटकॉइन ETF
Previous Story

कजाकिस्तान में Fonte Capital ने लॉन्च किया पहला बिटकॉइन ETF

Google Vs Microsoft: टेक इंडस्ट्री की नई जंग, किसे मिलेगी बादशाहत?
Next Story

Google Vs Microsoft: टेक इंडस्ट्री की नई जंग, किसे मिलेगी बादशाहत?

Latest from Tech News

Don't Miss