GTA Online Update: GTA Online में 19 फरवरी से 25 फरवरी तक नया वीकली इवेंट शुरू हो गया है। इस बार का अपडेट बाइकर कमाई, स्ट्रीट सेल्स और Lunar New Year के खास इवेंट पर केंद्रित है। अगर आप रोज लंबे समय तक नहीं खेल पाते और छोटे-छोटे सेशन में गेम खेलते हैं, तब भी यह हफ्ता लॉग-इन करने के लिए काफी फायदेमंद है।
GTA Online का नया वीकली इवेंट खिलाड़ियों को बाइकर बिजनेस से ज्यादा कमाई, Lunar New Year बोनस और फ्री रिवॉर्ड्स का मौका दे रहा है।
इस हफ्ते का फोकस
इस सप्ताह MC बिजनेस करने वाले खिलाड़ियों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। Clubhouse Contracts, MC Work और MC Challenges पर ज्यादा पैसे और RP मिल रहे हैं। Street Dealer Sales से भी अच्छी कमाई होगी। साथ ही Counterfeit Cash Factory खरीदने और अपग्रेड करने पर छूट दी गई है। अगर आप बिना हीस्ट किए जल्दी पैसे कमाना चाहते हैं, तो यह हफ्ता MC एक्टिविटीज करने के लिए सबसे सही समय है।
Lunar New Year इवेंट 4 मार्च तक जारी
Lunar New Year सेलिब्रेशन अभी खत्म नहीं हुआ है और यह 4 मार्च तक चलेगा। इस दौरान खिलाड़ी कई खास बोनस पा सकते हैं।
- लॉग-इन करने पर Red Year of the Horse Tee
- Lunar New Year Stunt Races पर 3X GTA डॉलर और RP
- Yuanbao Collectibles फिर से उपलब्ध
- Horse Masks और Tattoos पर 100% छूट
वीकली चैलेंज और कमाई के बोनस
2 Stunt Races जीतें और GTA 100,000 डॉलर कमाएं।
- Biker Clubhouse Contracts, MC Work और MC Challenges पर 2X GTA डॉलर और RP
- Counterfeit Cash Sell Missions और Street Dealer Sales पर 2X GTA डॉलर
तेजी से कमाई करने के लिए पहले स्टंट रेस जीतें, फिर क्लब कॉन्ट्रैक्ट्स पूरा करें और अंत में सेल मिशन करें।
READ MORE: GTA 6 फैंस ध्यान दें… दो महीने में 64,600 करोड़ की कमाई का दावा!
डिस्काउंट और हथियार ऑफर
इस सप्ताह कई उपयोगी छूट भी मिल रही हैं।
- Counterfeit Cash Factories पर 40% छूट
- कई वाहनों पर लगभग 30% तक छूट
- Gun Van से Baseball Bat मुफ्त
- Military Rifle पर 40% छूट
फ्री वाहन और खास रिवॉर्ड
- Lucky Wheel Podium वाहन
- LS Car Meet Prize Ride
READ MORE: GTA 6 बनेगा अब तक का सबसे बड़ा गेम लॉन्च, देखें Video
मिशन और अतिरिक्त कंटेंट
इस सप्ताह का FIB Priority File ‘The Black Box File’ है। Salvage Yard Robberies में Dewbauchee Champion, Karin Everon और BF Weevil जैसे वाहन शामिल हैं।
