IPhone और Android से अलग-अलग पैसे वसूलता है OLA-Uber, भेजा नोटिस

3 mins read
799 views
iPhones
January 23, 2025

iPhones और Android के आधार पर अलग-अलग कीमतें वसूलने के आरोप में CCPA के माध्यम से Ola-Uber को नोटिस जारी किया है।

OLA Uber Fare Notice: Ola और Uber पर पिछले कई महीनों से सवाल उठ रहे थे कि ये दोनों प्लेटफॉर्म Android यूजर्स से ज्यादा पैसे iPhone यूजर्स से वसूलते हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ये भी दावा किया था कि अगर एक जगह से दूसरी जगह के लिए कैब बुक की जाती है, तो iPhone पर दिखाया जाने वाला किराया Android से ज्यादा होता है। इस मामले में आज भारत सरकार के CCPA ने भारत की दो बड़ी कैब एग्रीगेटर्स Ola और Uber को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है।

क्या कहना है प्रल्हाद जोशी का

मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज एक्स पर इस मामले की जानकारी दी है कि प्रमुख कैब एग्रीगेटर्स Ola और Uber को CCPA के माध्यम से नोटिस जारी किया गया है। उनसे विभिन्न मोबाइल मॉडल iPhone और Android के आधार पर अलग-अलग कीमतें वसूलने के आरोप पर जवाब मांगा गया है।

आरोपी को नकारती आ रही हैं Ola-Uber

प्रह्लाद जोशी ने ‘उपभोक्ता शोषण के प्रति शून्य सहिष्णुता’ पर जोर दिया था और CCPA को ऐसे आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया था। हालांकि, Ola और Uber दोनों ने मोबाइल फोन की आधार कीमतों में अंतर के आरोपों का लंबे समय से खंडन किया है और दोनों दावा करते रहे हैं कि कीमतों में अंतर अन्य कारणों से हो सकता है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Data Dump
Previous Story

क्या है Data Dump, कैसे की सैफ अली खान के हमलावरों की पहचान?

Yoshua Bengio
Next Story

Yoshua Bengio की चेतावनी! यह टेक्नोलॉजी है बेहद खतरनाक

Latest from Phones

डेटा सुरक्षा मामले में इस Android फोन के सामने iPhone भी है फेल… रिपोर्ट में खुलासा

डेटा सुरक्षा मामले में इस Android फोन के सामने iPhone भी है फेल… रिपोर्ट में खुलासा

डेटा सुरक्षा में मामले में iPhone से भी एक कदम आगे निकला यह Android, नए रिपोर्ट में खुलासा  Google Pixel 10 Pro  अगर आप यह सोच रहे हैं कि आपने ने iPhone खरीद लिए
Xiaomi-की-हुई-इंटरनेशनल-बेइज्जती-फोन-की-सुरक्षा-पर-उठे-सवाल

Xiaomi की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, फोन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Xiaomi Security Issue: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi हाल ही में अंतरराष्ट्रीय चर्चा में आ गई है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने कंपनी के फोन की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, जिससे Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय छवि प्रभावित हुई है। यह घटना APEC सम्मेलन के दौरान हुई है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति को उपहार के तौर पर Xiaomi का फोन दिया है।  Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती! दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने APEC में फोन की सुरक्षा पर सवाल उठाए, जानिए क्या है बैकडोर और क्यों बढ़ रही है यूजर्स की चिंता।  राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने फोन देखते ही मजाक में कहा कि क्या इसकी कम्युनिकेशन लाइन सुरक्षित है। इस पर शी जिनपिंग ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फोन की जांच की जाए कहीं इसमें बैकडोर तो नहीं है। इस छोटे से मजाक ने ही Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।  बैकडोर क्या है?  बैकडोर एक छिपा हुआ तरीका होता है, जिससे मोबाइल या ऐप के सिस्टम तक अनधिकृत पहुंच संभव हो जाती है। इसे फोन या एप्लिकेशन की सुरक्षा को बायपास करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कभी–कभी सरकार या एजेंसियां इसे वैध कारणों से इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कई बार प्री–इंस्टॉल्ड ऐप्स या ब्लॉटवेयर के जरिए यूजर्स का डेटा चोरी करने में भी इसका गलत इस्तेमाल होता है।  READ MORE: Free में मिल सकता है Nothing Phone (3), जानें कैसे  READ MORE: Apple का धमाका! टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हुई ये चाइनीज मोबाइल कंपनियां  चीन के फोन और सुरक्षा चिंता  Xiaomi समेत कई चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स पर हमेशा से डेटा सुरक्षा और बैकडोर को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अमेरिका ने इसी वजह से Huawei और ZTE जैसे ब्रांड्स को प्रतिबंधित कर दिया था। इन कंपनियों के फोन और डिवाइस अमेरिका में बैन कर दिए गए हैं। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि चीन के फोन में प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा का खतरा हो सकता है, खासकर अगर इसमें बैकडोर मौजूद हो। 

Don't Miss