Google TV में Gemini AI के नए फीचर्स टीवी हुआ और स्मार्ट...लाइव स्पोर्ट्स स्कोर

Gemini ने किया कमाल! अब TV पर ही लाइव स्कोर

6 mins read
1 views
March 28, 2026

Gemini live sports scoreGoogle अब स्मार्टफोन से लेकर टीवी तक Artificial Intelligence का जमकर उपयोग करने में लग गई है। आये दिन कुछ न कुछ बदलाव कर अपने हर प्लेटफार्म पर यूजर्स को आकर्षित करने की कोशिश है। इसी बदलाव के बयार में Google TV को शामिल कर लिया गया। कंपनी ने ऐसा अपडेट दिया है जिससे यूजर्स टीवी देखते हुए ही लाइव स्पोर्ट्स स्कोर देख सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस अपडेट के बारे में।

Google TV में Gemini का दिखेगा कमाल!  नया अपग्रेड के साथ यूजर्स को मिलेगा लाइव स्कोर, विज़ुअल हेल्प सहित बहुत कुछ। पढ़िए पूरी खबर।

बदलाव में Gemini की मह्तवपूर्ण भूमिका

बता दें कि इससे टीवी पर सिर्फ स्कोर ही नहीं स्क्रीन बदले बिना अपडेट मिलता है। मोबाइल देखने की जरूरत कम हो जाती है। यूजर्स अपनी पसंदीदा टीमों पर नजर बनाए रख सकते हैं। इससे एंटरटेनमेंट और जानकारी साथ-साथ मिलती है। जिसमें Gemini की मह्तवपूर्ण भूमिका है। इसके अलावा, सर्च करना अब आसान हो गया है। हर चीज स्क्रीन पर ही मिल जाती है। और सबसे बड़ी की AI यूजर की पसंद को भी समझता है। यह फीचर जानकारी को विज़ुअल तरीके से दिखाता है। यूजर्स को टेक्स्ट के साथ वीडियो और इमेज मिलते हैं।

READ MORE- West Asia War Impact: क्या भारत में आने वाली है कंडोम की भारी किल्लत?

अप सवाल-जबाव भी टीवी स्क्रीन पर ही

किसी सवाल का जवाब सीधे स्क्रीन पर मिलता है। रेसिपी, स्पोर्ट्स और अन्य जानकारी आसानी से देखी जा सकती है। यानी एक टीवी ऑपरेटर की तरह काम करेगा। इसके लिए यूजर्स को अलग से कोई डिवाइस भी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जानकारी छोटे-छोटे हिस्सों में मिलती है। जिससे यूजर्स बातों को समझने में सहुलियत होती है। यह बच्चों के लिए भी काफी लाभदायक हो सकता है।

READ MORE-  क्या अब Tesla लाएगी फैमिली के लिए 3-रो SUV?

स्पोर्ट्स ब्रीफ्स से मिलता रहेगा अपडेट

इसके अलावे Google ने न्यूज ब्रीफ्स को भी अपग्रेड किया है। अब इसमें स्पोर्ट्स ब्रीफ्स शामिल हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर कोई यूजर मैच देखना भूल जाए तो बाद में अपडेट पा सकते हैं। इसमें छोटी समरी और कमेंट्री मिलती है। खिलाड़ियों से जुड़ी जानकारी भी दी जाती है। इससे यूजर्स कम समय में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं। फिलहाल कुछ बड़ी लीग्स को सपोर्ट दिया गया है। इनमें NBA, MLB और MLS शामिल हैं। लेकिन कहा यह भी जा रहा है और लीग्स को जोड़ा जा सकता है।

इससे साबित होता है कि टीवी मनोरंजन तक सीमित नहीं रहनेवाली है। यह एक बेहतर जानकारी साझा करनेवाला प्लेटफॉर्म की ओर अपना कदम बढ़ा दिया है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

SMIC चिप टेक्नोलॉजी ईरान की सेना तक पहुंच रही
Previous Story

क्या चीन की SMIC चिप टेक्नोलॉजी ईरान की सेना तक पहुंच रही है?

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss