Google का तोहफा: यूजर्स कैसे पाएं 5TB FREE स्टोरेज

Google का तोहफा: यूजर्स कैसे पाएं 5TB FREE स्टोरेज, जानें तरीका

5 mins read
1 views
April 7, 2026

Google Free Storage: अगर आप Google AI Pro प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट आया है। Google ने अपने AI Pro यूजर्स के अकाउंट में ऑटोमैटिक 5TB क्लाउड स्टोरेज अपग्रेड शुरू कर दिया है। यह अपडेट पिछले हफ्ते से यूजर्स के अकाउंट में दिखना शुरू हुआ है। इसके साथ ही कंपनी ने AI Pro और AI Ultra प्लान्स में नए और एडवांस फीचर्स भी जोड़े हैं।

Google One AI Pro सब्सक्रिप्शन में हुआ बड़ा बदलाव, इसमें 5TB स्टोरेज के साथ AI Ultra और Pro यूजर्स के लिए कई नए स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए हैं।

Google One क्या है?

Google One Google की एक सब्सक्रिप्शन आधारित Cloud स्टोरेज सर्विस है। हर Google अकाउंट को पहले से 15GB फ्री स्टोरेज मिलता है, जो Google Drive, Photos और Gmail में शेयर होता है। इसके बावजूद फोटो, वीडियो और फाइल्स ज्यादा होने पर यह स्टोरेज जल्दी भर जाता है इसलिए पेड प्लान लेना पड़ता है।

Google One में कुल 6 प्लान्स मिलते हैं, जिनमें 100GB से लेकर 30TB तक स्टोरेज दिया जाता है। Lite, Basic और Standard प्लान्स सस्ते हैं और इनमें फैमिली शेयरिंग की सुविधा भी मिलती है। वहीं, Premium प्लान में Google Workspace के फायदे और Google Store रिवॉर्ड्स भी मिलते हैं।

AI Plus, AI Pro और AI Ultra प्लान्स

Google के AI आधारित प्लान्स में AI Plus, AI Pro और AI Ultra शामिल हैं। ये सभी प्लान्स एडवांस AI टूल्स के साथ आते हैं। इनमें AI Ultra सबसे हाई एंड प्लान है, जिसमें सबसे ज्यादा स्टोरेज और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

READ MORE: ChatGPT Plus vs Gemini AI Pro: कौन है अपके लिए बेस्ट?

AI Pro प्लान में क्या खास है?

AI Pro एक मिड-टियर प्लान है जो भारत में उपलब्ध है। इसमें यूजर्स को Gemini Pro AI मॉडल का एक्सेस मिलता है, जिसे Google का सबसे एडवांस AI माना जाता है। इसके अलावा इसमें Flow Pro भी मिलता है, जो AI फिल्म बनाने में मदद करता है।

साथ ही Whisk Pro की मदद से यूजर किसी भी फोटो को 8 सेकंड के वीडियो क्लिप में बदल सकते हैं, वह भी Veo 3 मॉडल की मदद से। इस प्लान में Gemini के कई टूल्स जैसे Deep Research, इमेज जेनरेशन और एडिटिंग के लिए Nano Banana Pro भी शामिल है। साथ ही NotebookLM के एक्सटेंडेड फीचर्स भी मिलते हैं।

READ MORE: Jio यूजर्स को 18 महीने Free मिलेगा AI Pro, जानें कैसे

5TB स्टोरेज अपग्रेड का फायदा

इस अपडेट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब AI Pro यूज़र्स को 5TB बड़ा स्टोरेज मिलेगा। इससे भारी फाइल्स, फोटो और AI प्रोजेक्ट्स को आसानी से स्टोर किया जा सकेगा। यह बदलाव खासकर उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो Google के AI टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

टॉप 10 वीडियो गेम्स की लेटेस्ट लिस्ट
Previous Story

Top 10 Games Reveal: Lack Ops 7 से GTA V तक किसका है दबदबा?

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss