Google सुन रहा आपकी प्राइवेट बातें, करें ये सेटिंग्स

Google सुन रहा आपकी प्राइवेट बातें, करें ये सेटिंग्स

5 mins read
1.2K views
March 30, 2025

Google आपकी हर प्राइवेट बातचीत को सुन सकता है। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में कुछ सेटिंग करनी होंगी।

Google Settings: क्या आपने कभी ऐसा अनुभव किया है कि जिस चीज के बारे में आप दोस्तों या परिवार के साथ बात कर रहे होते हैं। वहीं, चीज आपके फोन पर ऐड के रूप में दिखने लगती है? जैसे ही आप इंटरनेट ओपन करते हैं, उससे जुड़ी जानकारियां सामने आ जाती हैं या फिर कभी-कभी कॉल या मैसेज भी आने लगते हैं। अगर आप इस चीज का एक्सपीरियंस कर रहे हैं तो आपको भी सावधान रहने की जरूरत है।

दुनिया में सबसे ज्यादा लोग Android फोन का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें Google की सर्विसेस डिफॉल्ट रूप से ऑन होती हैं। अगर आपने अपने फोन की कुछ सेटिंग्स चेक नहीं की हैं, तो हो सकता है कि आपकी निजी बातें Google तक पहुंच रही हों।

Google सुन रहा आपकी बातें? जानिए कैसे बचें

अगर आपके पास Android फोन है, तो आपको ये जानना जरूरी है कि Google आपकी निजी बातें सुन सकता है। दरअसल, जब आप किसी भी ऐप को इंस्टॉल करते हैं, तो कई बार कैमरा, माइक्रोफोन, कॉन्टैक्ट्स और लोकेशन जैसी परमिशन दे देते हैं। इन परमिशन का गलत इस्तेमाल हो सकता है, जिससे आपकी प्राइवेसी पर खतरा मंडराने लगता है।

कैसे करता है Google आपकी बातें ट्रैक?

माइक्रोफोन एक्सेस: आपका फोन हर समय माइक्रोफोन ऑन रख सकता है, जिससे आपकी कन्वर्सेशन या निजी बातें रिकॉर्ड हो सकती हैं।

ऐड टार्गेटिंग: Google इन डेटा का इस्तेमाल कर आपकी रुचि को समझता है और उसी हिसाब से आपको विज्ञापन दिखाता है।

अनजान परमिशन: कई बार आप बिना ध्यान दिए ऐप्स को अनावश्यक एक्सेस दे देते हैं, जिसका फायदा कंपनियां उठा सकती हैं।

फोन में करें ये सेटिंग

  • अगर आप नहीं चाहते कि गूगल आपकी बात सुने तो आपको एक छोटी सी सेटिंग करनी होगी।
  • Android स्मार्टफोन की सेटिंग में जाएं।
  • नीचे स्क्रॉल करकेGoogle Settings पर टैप करें।
  • अगले पेज पर आपको अपनी Google profile दिखाई देगी।
  • इस पेज पर आपको Manage Your Google Account पर टैप करना है।
  • फिर आपको Data & Privacy सेक्शन में जाना है।
  • इस पेज पर आपको Web & App Activity का ऑप्शन मिलेगा। इस पर टैप करें और अगले पेज पर जाएं।
  • यहां आपको Include Audio and Video activity in Subsettings का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इस पर लगे टिक को हटा दें और Google की सेवा की शर्तों को स्वीकार करें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

इस बार Apple अपने Pro मॉडल में कई बड़े बदलाव कर सकता है, जिसमें डिजाइन, चिपसेट और कैमरा से जुड़े अपग्रेड शामिल होंगे।
Previous Story

iPhone 17 में होंगे ये 5 धमाकेदार बदलाव, यहां देखें

Ghibli art
Next Story

Free में कैसे बनाएं Ghibli स्टाइल इमेज, Reels में मचाएगी धमाल

Latest from Latest news

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss