Ghibli

Google Gemini का नया फीचर, Ghibli ट्रेंड को मिलेगी टक्कर

4 mins read
1.3K views
April 17, 2025

Google ने Gemini AI यूजर्स के लिए नया वीडियो जेनरेशन फीचर शुरू किया है। Google ने पिछले साल दिसंबर में इस फीचर की घोषणा की थी।

Google Gemini New Feature : ChatGPT के इमेज जेनरेशन फीचर की चर्चा के बाद अब Google ने अपने Gemini AI में नया वीडियो जेनरेशन टूल लॉन्च किया है। यूजर्स इस फीचर की हेल्प से HD क्वालिटी वाले वीडियो बना सकेंगे। Google का ये नया टूल Veo2 है, जिसे कंपनी ने पहली बार दिसंबर 2024 में पेश किया था।

अब वीडियो बनाना हुआ आसान

Google ने बताया कि Veo2 को अब एडवांस यूजर्स के लिए ग्लोबली रोल आउट किया गया है। यह फीचर हर लैंग्वेज को सपोर्ट करता है, जिसे दुनियाभर के यूजर्स इसे आसानी से यूज कर सकेंगे। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह टूल अभी फ्री यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा।

Google Gemini में अब एक नया धमाकेदार फीचर जुड़ गया है Veo2 वीडियो जेनरेशन टूल। आप सिर्फ टेक्स्ट लिखकर शानदार वीडियो क्लिप तैयार कर सकते हैं। ये फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काम का है जो बिना कैमरा या एडिटिंग स्किल के भी प्रोफेशनल वीडियो बनाना चाहते हैं। Veo2 फीचर को मॉडल पिकर मेन्यू से एक्सेस किया जा सकता है। इसमें यूजर्स केवल एक सिंपल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखेंगे और वो टेक्स्ट देखकर AI एक 720p क्वालिटी का 8 सेकेंड का वीडियो तैयार कर देगा। ये वीडियो MP4 फॉर्मेट में डाउनलोड भी किया जा सकता है।

लिमिट में मिलेगा इस्तेमाल

Google ने इस फीचर के लिए एक मंथली लिमिट भी तय की है, ताकि यूजर्स इसका बैलेंस यूज करें। लिमिट के करीब पहुंचने पर Google खुद नोटिफिकेशन भेजेगा। वीडियो बन जाने के बाद आप उसे डायरेक्ट TikTok या YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर सकते हैं। इससे कंटेंट क्रिएटर्स को काफी फायदा होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

android security feature
Previous Story

आ गया Google का ये नया सिक्योरिटी फीचर

iPhone feature
Next Story

iPhone यूजर्स ध्यान दें, Apple ने App Store से हटाए ये ऐप्स

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss