android security feature

आ गया Google का ये नया सिक्योरिटी फीचर

3 mins read
900 views
April 16, 2025

Google ने Android smartphones इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है।

Google New Security Feature : अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। Google ने अपने यूजर्स की डेटा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है। Google Play Service के नए वर्जन 25.14 में एक खास सुविधा जोड़ी गई है, जिसके तहत अगर आपका फोन लगातार तीन दिन तक लॉक रहता है, तो वो खुद-ब-खुद रीस्टार्ट हो जाएगा।

इसका फायदा क्या होगा?

रीस्टार्ट होने के बाद फोन को अनलॉक करने के लिए सिर्फ आपका PIN, पासवर्ड या पैटर्न ही काम करेगा। इस समय पर फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक जैसे फीचर काम नहीं करेंगे। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी बिना आपकी परमिशन के फोन तक पहुंच न पाए

Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा फीचर

Google ने अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक शानदार सिक्योरिटी फीचर लॉन्च किया है, जो iOS 18.1 के इन-एक्टिविटी रीबूट फीचर जैसा काम करता है। इसका मकसद है कि अगर आपका फोन किसी के हाथ लग भी जाए, तो कोई भी आपकी पर्सनल जानकारी तक पहुंच न पाए।

कब मिलेगा ये अपडेट?

यह फीचर अभी धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है, यानी हो सकता है कि ये तुरंत आपके फोन में न दिखे। लेकिन अगले कुछ हफ्तों में यह अधिकतर यूजर्स तक पहुंच जाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

OpenAI app
Previous Story

सैम ऑल्टमैन की नई चाल से Elon Musk की बढ़ी टेंशन

Ghibli
Next Story

Google Gemini का नया फीचर, Ghibli ट्रेंड को मिलेगी टक्कर

Latest from Gadgets

Don't Miss