iPhone feature

iPhone यूजर्स ध्यान दें, Apple ने App Store से हटाए ये ऐप्स

5 mins read
991 views
April 17, 2025

Apple ने अपने App Store से 14 खतरनाक ऐप्स हटा दिए हैं। इन ऐप्स के जरिए बड़े फाइनेंशियल फ्रॉड का खतरा था।

Apple Removed App: Apple ने हाल ही में अपने App Store से 14 ऐसे खतरनाक ऐप्स को हटा दिया है, जो iPhone यूजर्स के लिए बड़ा खतरा बन सकते थे। इन ऐप्स के जरिए फर्जी तरीके से लोगों को Cryptocurrency में निवेश करने के लिए कहा जा रहा था और बाद में उनके बैंक खातों से धोखाधड़ी की जा रही थी। दरअसल, ये ऐप्स बिना किसी आधिकारिक लाइसेंस के चल रहे थे और यूजर्स को फंसाकर उनका डेटा और पैसा चुरा रहे थे। इन पर सबसे पहले दक्षिण कोरिया की फाइनेंशियल सर्विस कमीशन की नजर पड़ी और उन्होंने कार्रवाई करते हुए Apple और Google को इन्हें हटाने के निर्देश दिए।

Google ने पहले ही हटाए थे 17 ऐप्स

Google ने पिछले महीने ही इसी तरह के 17 फर्जी क्रिप्टो ऐप्स को अपने Play Store से हटा दिया था। अब Apple ने भी 14 ऐप्स को हटाकर अपने प्लेटफॉर्म को और सुरक्षित बना दिया है। अगर आप भी किसी क्रिप्टो ऐप में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जांच लें कि वह ऐप लाइसेंस प्राप्त और वैध है या नहीं। किसी भी अनजान ऐप को डाउनलोड करने से बचें और ऐप की रेटिंग, रिव्यू और डेवलपर की जानकारी जरूर चेक करें।

पहले से ही भारत में बैन

FSC के मुताबिक, ये प्लेटफॉर्म अलग-अलग मार्केटिंग इवेंट्स के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। लेकिन इन ऐप्स को भारत में पहले ही बैन किया जा चुका था। इनमें Binance, KuCoin, Huobi, Kraken, Gate.io, Bitstamp, MEXC Global, Bittrex और Bitfinex जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जो अब भारतीय App Store और Play Store पर उपलब्ध नहीं हैं।

खतरे में थी यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स

FSC का कहना है कि इन ऐप्स के जरिए यूजर्स की प्राइवेट इन्फोर्मेशन लीक होने का खतरा था। साथ ही, लोगों का निवेश किया गया पैसा भी डूब सकता था, क्योंकि इन ऐप्स को न तो एंटी मनी लॉन्ड्रिंग सिस्टम का पालन करने की मंजूरी थी और न ही किसी तरह की सरकारी निगरानी। इससे मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गतिविधियों की भी आशंका थी।

अब Apple ने भी हटाए 14 ऐप्स

दक्षिण कोरियाई सरकार ने Google और Apple को निर्देश दिए थे कि ये ऐप्स तुरंत हटाए जाएं। अब Apple ने KuCoin, MEXC, Phemex, BitTrue, BitGlobal, CoinW और CoinEX जैसे 14 विदेशी ऐप्स को अपने App Store से हटा दिया है। Google पहले ही इन्हें Play Store से हटा चुका है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Ghibli
Previous Story

Google Gemini का नया फीचर, Ghibli ट्रेंड को मिलेगी टक्कर

sperm race
Next Story

दुनिया की पहली स्पर्म रेस होगी लाइव, HD कैमरे से होगी रिकॉर्डिंग

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss