PC और लैपटॉप यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, Google ला रहा है नया Camera App

6 mins read
7 views
Google ला रहा है नया Camera App Aluminium OS
February 3, 2026

Google android pc: Google अब स्मार्टफोन तक सिमट कर रहना नहीं चाहता है। अब वो Android को कंप्यूटर प्लेटफॉर्म तक ले जाने की तैयारी में है। इसी मकसद से कंपनी एक नए ऑपरेटिंग सिस्टम Aluminium OS पर काम कर रही है। जिसे खासतौर पर Android PCs के लिए डिजाइन किया गया है। यह Google के कंप्यूटिंग विज़न में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। तो आइए जानते हैं इस अपडेट के बारे में।

Google के Android PC प्लान का अगला कदम! Play Store पर दिखा Desktop Camera ऐप, जानिए क्या होंगे इसके फीचर्स।

पहले भी दिख चुकी है Aluminium OS

Aluminium OS कोई नया नाम नहीं है हालही में हाल ही में HP Elite Dragonfly 13.5 Chromebook पर चलते हुए देखा गया था। यह प्रोजेक्ट अभी केवल टेस्टिंग तक सीमित नहीं है। Google इसे एक फुल-फ्लेज्ड प्रोडक्ट के तौर पर आगे बढ़ा रहा है। आने वाले समय में यह ChromeOS का एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

READ MORE- अब चार्जिंग की टेंशन खत्म, Oppo के नए 5G फोन लॉन्च

Play Store में Desktop Camera ऐप

अब Aluminium OS से जुड़ा एक और अहम बातें रिपोर्टस में निकल कर सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google ने Play Store पर Desktop Camera नाम का एक नया ऐप लिस्ट किया है। माना जा रहा है कि यह ऐप आने वाले Android PCs में डिफॉल्ट कैमरा ऐप के तौर पर दिया जाएगा।

Pixel Camera जैसा डिजाइन, उद्देश्य अलग

Desktop Camera ऐप का इंटरफेस काफी हद तक Pixel Camera ऐप जैसा नजर आता है। इसमें वही कैमरा आइकन, शटर बटन और फोटो-वीडियो टॉगल दिखाई देते हैं। Google यूजर्स को एक जाना-पहचाना अनुभव देना चाहता है, ताकि नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करना आसान रहे। हालांकि इसमें Night Sight, Portrait Mode जैसे एडवांस कैमरा फीचर्स नहीं दिए गए हैं। इसे बेसिक फोटो और वीडियो कैप्चर तक सीमित रखा गया है।

READ MORE- VIDEO: फ्लाइंग रोबोट स्टूडियो लाया ‘Great Indian Safari’ गेम

लैपटॉप यूजर्स लिए खास डिजाइन

Google का यह फैसला पूरी तरह व्यावहारिक लगता है। आमतौर पर लैपटॉप कैमरा का इस्तेमाल वीडियो कॉल, ऑनलाइन मीटिंग और स्कैनिंग जैसे कामों के लिए किया जाता है। ऐसे में एक हल्का, तेज और सिंपल कैमरा ऐप डेस्कटॉप एक्सपीरियंस के लिए कहीं ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है।

भविष्य में फीचर्स बढ़ाने की भी संभावना

Aluminium OS अभी शुरुआती स्टेज में है, इसलिए यह भी संभव है कि लॉन्च से पहले या बाद में Desktop Camera ऐप में नए फीचर्स जोड़े जाएं। Google पहले बेसिक एक्सपीरियंस को मजबूत करना चाहता है और फिर धीरे-धीरे एडवांस ऑप्शन्स पेश कर सकता है।

कुल मिलाकर देखें तो कंपनी Google Android PCs को सिर्फ नाम के लिए नहीं, बल्कि एक कंप्लीट कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर तैयार कर रहा है। आने वाले महीनों में Aluminium OS से जुड़े और भी बड़े खुलासे देखने को मिल सकते हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

SC ने WhatsApp और Meta को फटकारा

Latest from Apps

Don't Miss