Cyber Fraud In India

Cyber Fraud के मामले बढ़े, अबतक लोगों ने गवाएं 107 करोड़

5 mins read
2.3K views
March 12, 2025

वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में लोगों को साइबर धोखाधड़ी के कारण 107 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

Cyber ​​Fraud Case : देश में साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके कारण लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। इसी वजह से लोकसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक, मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के पहले 9 महीनों में साइबर फ्रॉड की वजह से लोगों को 107.21 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। स्कैमर्स हर दिन लोगों को ठगने के नए-नए तरीके खोजते हैं। कई लोग इनके जाल में फंसकर स्कैम के शिकार हो जाते हैं।

डीजिटल पेमेंट के साथ स्कैम भी बढ़े

देश में डिजिटल पेमेंट में भारी बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके कारण लोगों को सुविधा तो हुई है, लेकिन इसके साथ ही साइबर फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं। अगर बैंक और फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन के आंकड़ों पर ध्यान दें तो एक चिंताजनक ट्रेंड दिखाई देगा। पिछले कुछ सालों से एक लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 2015 में ऐसे 845 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें कुल 18.46 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। फाइनेंशियल ईयर 2024 में ऐसे मामलों की संख्या 29,000 को पार कर गई है और लोगों को कुल 177.05 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। इस साल अब तक 13,384 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और नुकसान 107.21 करोड़ रुपये का हुआ है।

ज्यादा सावधानी बरतें

इस मामले में वित्त मंत्रालय ने कहा है कि लोगों को अलग-अलग तरीकों से निशाना बनाया जा रहा है, जिसमें अधूरे KYC वाले अकाउंट और फिशिंग अटैक शामिल हैं। इन दिनों होटल बुकिंग से लेकर कूरियर डिलीवरी तक हर चीज के नाम पर घोटाले चल रहे हैं। इनसे बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

ऐसे करें खुद का बचाव

  • सोशल मीडिया पर दिखने वाले अट्रैक्टिव ऐड के बहकावे में न आएं।
  • किसी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से मिले कोई भी मैसेज, ईमेल या दूसरे फाइल पर यकीन न करें। साथ ही इनमें दिए गए लिंक पर क्लिक न करें।
  • किसी अनजान व्यक्ति को अपनी सेंसिटिव इनफार्मेशन न दें।
  • बुकिंग या पूछताछ के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट का यूज करें। भुगतान करने से पहले उसे वेरिफाइड करें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI shoes price
Previous Story

AI ने डिजाइन किया दुनिया का पहला जूता, जानें कीमत

online scam
Next Story

होली पर घर ले आएं Apple का स्मार्टफोन, मिल रहा भारी डिस्काउंट

Latest from Cybersecurity

Don't Miss