BSNL news

BSNL का मदर्स डे गिफ्ट! बढ़ाई दो प्लान की वैलिडिटी

3 mins read
1.8K views
May 7, 2025

भारत संचार निगम लिमिटेड अपने दो रिचार्ज प्लान में पहले से ज्यादा वैलिडिटी दे रहा है। साथ ही यूजर्स को कुछ रिचार्ज प्लान सस्ती दरों पर ऑफर किए जा रहे हैं।

BSNL Recharge: BSNL ने मदर्स डे पर अपने कस्टमर को खुश करने के लिए खास ऑफर पेश किया है। कंपनी ने दो पॉपुलर रिचार्ज प्लान 1,999 और 1,499 रुपये की वैलिडिटी बढ़ा दी है। इन प्लान्स में यूजर्स को पहले से ज्यादा दिन की सर्विस मिलेगी, वो भी बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज दिए। यह ऑफर 7 मई से 14 मई तक के लिए है।

अगर आप BSNL की वेबसाइट या Selfcare ऐप के जरिए अपना नंबर रिचार्ज करते हैं, तो आपको वैलिडिटी बोनस मिलेगा। इसके अलावा, BSNL कुछ और रिचार्ज प्लान्स पर भी छूट दे रहा है, जिनकी कीमतों में 120 रुपये तक की कमी की गई है।

1,499 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की असली वैलिडिटी 336 दिन की थी, लेकिन अब इसमें आपको पूरे 365 दिन यानी 1 साल की सर्विस मिलेगी।

  • अनलिमिटेड कॉलिंग सभी नेटवर्क पर
  • फ्री नेशनल रोमिंग
  • 24GB हाई स्पीड डेटा पूरे वैधता अवधि में
  • हर दिन 100 फ्री SMS
  • BiTV एक्सेस, जिससे आप अपने फोन पर 350+ लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं

1,999 रुपये वाला प्लान

BSNL ने इस प्लान की वैधता भी बढ़ाकर 380 दिन कर दी है, जबकि पहले यह 365 दिन की थी।

  • 600GB हाई स्पीड डेटा
  • अनलिमिटेड कॉलिंग
  • फ्री नेशनल रोमिंग
  • BiTV एक्सेस, लाइव टीवी चैनलों के लिए

अगर आप BSNL यूजर हैं और लंबी वैधता वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो ये दोनों प्लान आपके लिए एक बेहतरीन मौका हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss