GTA 6

GTA VI में नए किरदारों की एंट्री, जानें कब आएगा गेम? देखें Trailer

5 mins read
1.5K views
May 8, 2025

Rockstar Games ने GTA 6 का नया ट्रेलर जारी किया है। गेम डेवलपर्स ने हाल ही में घोषणा की है कि GTA 6 अब मई 2026 में लॉन्च होगा।

GTA VI Trailer Out: GTA फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। Rockstar Games ने GTA 6 का एक और नया ट्रेलर रिलीज कर दिया है, लेकिन इसके साथ ही गेम की लॉन्च डेट को आगे बढ़ाकर मई 2026 कर दिया गया है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि GTA 6 इस साल आ सकता है, लेकिन अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

ट्रेलर में क्या दिखा खास?

तीन मिनट के इस नए ट्रेलर में बहुत कुछ नया देखने को मिला है। इस बार कहानी में लूसिया और जेसन की जोड़ी को और गहराई से दिखाया गया है। ट्रेलर से पता चलता है कि ये दोनों पहले छोटे-मोटे क्राइम करते थे और फिर वाइस सिटी की गलियों में उतर आए, जो असल में मियामी से प्रेरित एक काल्पनिक शहर है।

GTA 6: लूसिया-जेसन की जोड़ी फिर छाई

कहानी के मुताबिक, जेसन एक ऐसा युवक है जिसने अपने बुरे अतीत से निकलने के लिए आर्मी जॉइन की थी, लेकिन लौटने के बाद वो फिर से जुर्म की दुनिया में लौट आया। वहीं लूसिया, जो पहले जेल में थी, अब बाहर आकर जेसन के साथ मिलकर अपने परिवार के लिए लड़ रही है। ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन, रोमांटिक सीन और वाइस सिटी जैसी ओपन वर्ल्ड की झलक देखने को मिली। हथियारबंद डकैती, लग्जरी याट पर पार्टी और जेट-स्की की सवारी जैसे सीन इसे और भी दिलचस्प बनाते हैं।

नए किरदार और लोकेशन्स

इस बार गेम में नए कैरेक्टर भी शामिल हैं जैसे राउल बॉतिस्ता (बैंक लुटेरा), ब्रायन हेडर (तस्कर) और रैप जोड़ी रियल डाइम्ज। वहीं, लोकेशन्स की बात करें तो गेम में आपको मियामी जैसी समुद्री किनारे वाली सिटी, दलदली इलाका ग्रासरिवर्स, इंडस्ट्रियल जोन और पहाड़ी कालागा नेशनल पार्क देखने को मिलेंगे। हर एरिया की अपनी गैंग और चैलेंज होंगे, जैसे बाइकर गैंग्स या हिलबिली मिस्टिक्स।

क्या ट्रेलर में दिखा असली गेमप्ले?

ट्रेलर में सिर्फ सिनेमैटिक सीन दिखाए गए हैं। यानि वो सीन जो स्टोरी के बीच में चलते हैं, लेकिन ग्राफिक्स इतने शानदार हैं कि गेमप्ले की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। खास बात ये है कि ये सीन PlayStation 5 से लिए गए हैं, ना कि किसी हाई-एंड पीसी से। Rockstar ने कहा है कि उन्हें गेम को परफेक्ट बनाने के लिए थोड़ा और वक्त चाहिए। यही वजह है कि GTA 6 अब 2026 में लॉन्च होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

BSNL news
Previous Story

BSNL का मदर्स डे गिफ्ट! बढ़ाई दो प्लान की वैलिडिटी

social media crime
Next Story

Meta का डिजिटल एक्शन: एक महीने में 23 हजार Facebook पेज बैन

Latest from Gaming

Don't Miss