Apple ला रहा है वीडियो स्ट्रीमिंग का बड़ा अपडेट…आप भी जान लीजिए

5 mins read
1 views
apple
February 17, 2026

Apple update: पॉडकास्ट अब सिर्फ सुनने का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि तेजी से वीडियो-फर्स्ट कंटेंट की ओर बढ़ रहा है। इसी ट्रेंड को देखते हुए Apple अपने Podcasts ऐप में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को ज्यादा सरल स्ट्रीमिंग, बेहतर वीडियो क्वालिटी और ऑफलाइन डाउनलोड जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे पॉडकास्ट का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा इंटरएक्टिव हो सकता है।

अब पॉडकास्ट सिर्फ सुनिए नहीं, देखिए भी। Apple Podcasts में आ रहा नया फीचर जो पॉडकास्ट की दुनिया को रख देगा बदलकर…जानिए इसकी खासियत।

नया स्ट्रीमिंग सिस्टम क्या बदलेगा

अब ऐप में HTTP Live Streaming तकनीक का सपोर्ट दिया जा रहा है। पहले वीडियो अलग-अलग फॉर्मेट MOV, MP4 and M4V में स्ट्रीम होते थे। लेकिन नए सिस्टम से स्ट्रीमिंग ज्यादा स्थिर और तेज हो जाएगी। खास बात यह है कि यूजर वीडियो देखते-देखते आसानी से ऑडियो मोड में भी स्विच कर सकेंगे।

ऑफलाइन और फुल-स्क्रीन का फायदा

अपडेट के बाद वीडियो और ऑडियो दोनों को डाउनलोड कर ऑफलाइन देखा या सुना जा सकेगा। साथ ही फुल-स्क्रीन व्यू का बेहतर सपोर्ट मिलेगा। जिससे मोबाइल और टैबलेट पर देखने का अनुभव और बेहतर होगा।

READ MORE-  Epstein Controversy के चलते India AI Summit से हटे बिल गेट्स

मल्टीटास्किंग और स्मार्ट क्वालिटी

नया फीचर मल्टीटास्किंग को भी आसान बनाएगा। पिक्चर-इन-पिक्चर जैसे विकल्प से यूजर वीडियो चलते हुए दूसरे काम कर पाएंगे। इसके अलावा ऐप नेटवर्क स्पीड के हिसाब से वीडियो क्वालिटी को अपने-आप एडजस्ट करेगा। जिससे कम इंटरनेट स्पीड पर भी प्लेबैक चलता रहेगा।

READ MORE-  अब फोन खोया तो भी डेटा सुरक्षित, Android और iPhone दोनों में आया फीचर

कब मिलेगा अपडेट

यह फीचर फिलहाल बीटा टेस्टिंग में है और आने वाले  26.4 ऑपरेटिव सिस्टम के साथ इसे व्यापक रूप से जारी किए जाने की तैयारी है। यह अपडेट मोबाइल, टैबलेट और वेब समेत ज्यादातर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। धीरे-धीरे इसे रोलऑउट करने की योजना है। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यूजर्स को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Elon Musk बन सकते हैं दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर
Previous Story

Elon Musk बन सकते हैं दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर

Latest from Latest news

Don't Miss