AI shoes price

AI ने डिजाइन किया दुनिया का पहला जूता, जानें कीमत

5 mins read
1.6K views
March 12, 2025

Reebok के को-फाउंडर ने सिंटिले नाम से यह जूता बाजार में उतारा है। इस जूते में AI तकनीक और 3डी प्रिंटिंग का बखूबी इस्तेमाल किया गया है।

AI World First Shoes : Reebok के सह-संस्थापक जो फोस्टर और उद्यमी बेन वीस ने एक साथ मिलकर Syntilay नाम का एक जूता मार्केट में उतारा है। यह एक जूता एक इनोवेटिव स्लाइड है। इस जूते की खास बात यह है कि इसमें AI टेक्नोलॉजी और 3D प्रिंटिंग का यूज किया गया है, जो इसे एक अनोखा डिजाइन और शानदार फिटिंग देता है।

क्या खास है इस जूते में

AI द्वारा डिजाइन किया गया यह जूता पहली बार दुनिया में लॉन्च किया गया है। Reebok के को-फाउंडर जो फोस्टर और उद्यमी बेन वीस ने एक साथ मिलकर Syntilay नाम के इस जूते को मार्केट में पेश किया है। इस बेहतरीन जूते की कीमत करीब 12,500 रुपये है। इस जूते में AI तकनीक और 3D प्रिंटिंग का बखूबी इस्तेमाल किया गया है, जो इसे अनोखा डिजाइन और बेहतरीन फिटिंग देता है।

तीन प्वाइंट में समझें कैसे बना यह AI जूता

Syntilay जूते का लगभग 70% डिजाइन AI द्वारा तैयार किया गया है। इस जूते को बनाने के लिए AI ने कई यॉट ब्रिज और साइंस फिक्शन आर्टिस्ट Syd Mead के डिजाइन से प्रेरणा ली है, जिसका निर्माण तीन चरणों में हुआ है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

  • AI ने डिजाइन कॉन्सेप्ट बनाईं।
  • मानव डिजाइनरों ने AI की हेल्प से स्केच को और निखारा है।
  • AI ने इन स्केच को अंतिम 3D मॉडल में परिवर्तित किया

किन-किन कलर में मिलेंगे जूते

Syntilay के जूते आपको मार्केट में पांच कलर में मिलेंगे। इनमें काला, नीला, ओट, नारंगी और लाल शामिल है। इसे कस्टम-फिट बनाने के लिए एक खास स्मार्टफोन स्कैनिंग ऐप का यूज किया जाता है, जो हर व्यक्ति के पैरों का सही माप ले सकता है।

लिमिट मात्रा में मिलेंगे जूते

खबर है कि Syntilay शुरुआत में सिर्फ कुछ हजार जोड़े ही जूते बनाएगी, जिससे यह एक एक्सक्लूसिव और हाई-एंड प्रोडक्ट बन जाएगा। कंपनी फ्यूचर में फेमस हस्तियों, प्रभावशाली लोगों और आम उपभोक्ताओं के लिए AI-जनरेटेड गियर डिजाइन करने की योजना बना रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Elon Musk
Previous Story

Jio ने SpaceX से मिलाया हाथ, जल्द शुरू होगी Starlink सेवा

Cyber Fraud In India
Next Story

Cyber Fraud के मामले बढ़े, अबतक लोगों ने गवाएं 107 करोड़

Latest from Artificial Intelligence

Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म, 10 भाषाओं में बनेगा AI मॉडल

Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म, 10 भाषाओं में बनेगा AI मॉडल

Sarvam AI ने भारतीय भाषाओं के लिए नया AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, इससे बैंक, सरकारी संस्थान और स्टार्टअप अपनी जरूरत के अनुसार AI मॉडल तैयार कर सकेंगे।  Epoch Builder Edition: क्या भारत अब अपनी जरूरतों के हिसाब से खुद के AI मॉडल तैयार करेगा? आज बेंगलुरु की AI कंपनी Sarvam AI ने Epoch Builder Edition लॉन्च कर बड़ा कदम उठाया है। यह प्लेटफॉर्म बैंकों, सरकारी एजेंसियों, स्टार्टअप्स और रिसर्च संस्थानों को अपने डेटा के आधार पर AI मॉडल बनाने, ट्रेन करने और तैनात करने की सुविधा देगा।  भारतीय भाषाओं पर खास फोकस Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म भारतीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 7 अरब और 70 अरब पैरामीटर वाले बड़े भाषा मॉडल (LLMs) शामिल हैं। इन्हें 2 ट्रिलियन टोकन पर प्रशिक्षित किया गया है। यह प्लेटफॉर्म 10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इनमें हिंदी, कन्नड़, तमिल, मराठी और बंगाली शामिल हैं। इसके अलावा हिंग्लिश और कन्नंगलिश जैसी मिश्रित भाषाओं पर भी यह काम कर सकता है।  डेटा सुरक्षा और AI ट्रेनिंग की सुविधा Epoch Builder Edition में कंपनियों को GPU क्लस्टर, API एक्सेस और ऑन-प्रिमाइसेस डिप्लॉयमेंट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ भारतीय कानून, गवर्नेंस, फाइनेंस और स्थानीय भाषाओं से जुड़े तैयार डेटासेट भी उपलब्ध कराए गए हैं। प्लेटफॉर्म में रेड-टीमिंग, टॉक्सिसिटी असेसमेंट और भारतीय सांस्कृतिक संदर्भ के अनुसार AI मॉडल की जांच करने वाले टूल भी दिए गए हैं। इससे संस्थानों को डेटा पर बेहतर नियंत्रण और लागत कम करने में मदद मिलेगी।  READ MORE: Freehand की बड़ी छलांग, जुटाए 75 मिलियन
जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

 क्या आने वाला समय AI का होगा? मार्क जुकरबर्ग ने दावा किया है कि पर्सनल AI एजेंट्स जल्द ही लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाएंगे।  Mark Zuckerberg: क्या आने वाले 5 साल में हर व्यक्ति के पास अपना AI असिस्टेंट होगा? Meta AI Agents को लेकर कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बड़ा दावा किया है। आज तिमाही नतीजों के दौरान उन्होंने कहा कि अरबों लोग जल्द ही ऐसे AI एजेंट इस्तेमाल करेंगे, जो उनकी जरूरतों को समझेंगे और 24 घंटे उनकी मदद करेंगे।  Meta AI Agents बदलेंगे रोजमर्रा की जिंदगी  जुकरबर्ग के मुताबिक, AI एजेंट सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेंगे। ये लोगों की फाइनेंस, हेल्थ, घरेलू काम और निजी रिश्तों को बेहतर तरीके से संभालने में भी मदद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि WhatsApp और Meta के दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म AI एजेंट्स के इस्तेमाल का बड़ा माध्यम बनेंगे।  READ MORE: क्या Meta का नया AI आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है?  AI की दौड़ में Meta का बड़ा निवेश 
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless

Don't Miss