अडानी की AI में एंट्री, 100 अरब डॉलर का ब्लूप्रिंट तैयार

अडानी की AI में एंट्री, 100 अरब डॉलर का ब्लूप्रिंट तैयार

6 mins read
83 views
February 18, 2026

Adani AI data center invests: भारत में Artificial Intelligence के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा को मजबूत करने के लिए Adani Group ने भी कदम बढा दिया है। वह अगले दशक में देशभर में AI के लिए विशेष डेटा सेंटर विकसित करने पर करीब 100 अरब डॉलर निवेश करेगा। अडानी ग्रुप का यह पहल भारत को वैश्विक AI परिदृश्य में अधिक प्रभावशाली भूमिका दिलाने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

AI की वैश्विक दौड़ में भारत की मजबूत एंट्री, अडानी समूह का 100 अरब डॉलर का इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश क्या बदल देगा तस्वीर? जानिए यहां।

ऊर्जा और कंप्यूटिंग एक साथ

कंपनी की योजना ऐसे डेटा सेंटर बनाने की है जो नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित हों और बड़े पैमाने पर AI वर्कलोड संभाल सकें। समूह का मानना है कि इस निवेश से संबंधित क्षेत्रों में भी भारी पूंजी आएगी और आने वाले वर्षों में भारत में विशाल AI इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क विकसित हो सकता है।

AI डेटा सेंटर की बढ़ती मांग

AI तकनीक के तेजी से विस्तार के कारण कंपनियां बड़े स्तर पर कंप्यूटिंग क्षमता और ऊर्जा संसाधनों की तलाश कर रही हैं। इसी वजह से अमेरिका के अलावा अन्य देशों में भी Data Center स्थापित करने की होड़ बढ़ी है। भारत की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था और अक्षय ऊर्जा क्षमता इसे निवेश के लिए आकर्षक बना रही है।

READ MORE- भारत के AI चश्मे पर टिक गई दुनिया की नजर…आप भी जान लीजिए खासियत

टेक कंपनियों की मौजूदगी में चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit के दौरान इस योजना की घोषणा ने खास ध्यान खींचा, क्योंकि यहां OpenAI, Nvidia, Microsoft और Google जैसी कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे और AI नीति व उद्योग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

READ MOREiPhone में एन्क्रिप्शन टेस्ट शुरू, Android यूज़र्स के लिए कब?

भारत को AI निर्माता बनाने की सोच

अडानी समूह के चेयरमैन Gautam Adani ने इस निवेश को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर उठाया गया कदम बताया। उनका कहना है कि लक्ष्य केवल तकनीक का उपयोग करना नहीं, बल्कि देश में ही AI इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना है।

कई शहरों में बनेंगे बड़े डेटा सेंटर

समूह पहले से ही विशाखापत्तनम और नोएडा में बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट विकसित कर रहा है और हैदराबाद व पुणे में भी नई सुविधाओं की योजना बना रहा है। साथ ही Flipkart के साथ मिलकर एक अन्य AI डेटा सेंटर पर काम करने की तैयारी भी की जा रही है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

India AI Impact Summit 2026: जानें जरूर अपडेट
Previous Story

India AI Impact Summit 2026: जानें जरूर अपडेट

DeepMind के CEO का खुलासा, आज की AI अभी भी अधूरी और ‘जैग्ड’
Next Story

DeepMind के CEO का खुलासा, आज की AI अभी भी अधूरी और ‘जैग्ड’

Latest from Artificial Intelligence