Whatsapp scam

WhatsApp Alert: गलती से भी न करें ये ऐप डाउनलोड

7 mins read
1.8K views
December 11, 2024

WhatsApp दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। ऐसे में यह ऐप हैकर्स के निशाने पर भी रहता है। ऐसे में एक छोटी सी गलती आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

Whatsapp Scam : देश में इन दिनों साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस बार WhatsApp पर एक शख्स के साथ ठगी हुई है। दरअसल,  केरल के एक शख्स ने Meta के इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप पर भेजे गए लिंक के जरिए अपने फोन पर एक ऐप डाउनलोड करके 4.05 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं। हालांक, WhatsApp पर हुए स्कैम का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई घोटाले सामने आ चुके हैं, लेकिन केरल का यह मामला काफी अलग है। हैकर्स ने पहले युवक को अपने जाल में फंसाया और फिर निवेश के नाम पर उसे लालच देकर करोड़ों रुपये ठग लिए।

ढाई महीने हैकर्स के जाल में फंसा था शख्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल के त्रिपुनिथुरा के एक व्यक्ति ने हैकर्स के जाल में फंसकर 4.05 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं। यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि हैकर्स ने पिछले ढाई महीने से इस व्यक्ति को अपने जाल में फंसा रखा था और उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। बता दें कि सबसे पहले हैकर्स ने व्यक्ति को सोशल इंजीनियरिंग के जरिए निवेश करने का लालच दिया। ज्यादा रिटर्न कमाने की उम्मीद में व्यक्ति ने हैकर्स की हर बात मान ली। एक दिन हैकर्स ने व्यक्ति से निवेश के लिए एक ऐप डाउनलोड करने को कहा, जिसके लिए उन्होंने उसे WhatsApp मैसेज के जरिए एक लिंक भेजा।

हैकर्स की बात मानकर करता था निवेश

WhatsApp पर मिले APK लिंक का इस्तेमाल कर शख्स ने पहले अपने ऐप को डाउनलोड किया और फिर अपनी कमाई निवेश कर दी। बात यही नहीं रुकी हैकर्स लगातार शख्स को अच्छे रिटर्न का वादा करके निवेश करने का लालच देते रहे और शख्स बिना कुछ सोचे-समझे उसकी बात मानता रहा और पैसे लगाता रहा। जब तक उसे कुछ समझ आता, उसके साथ बड़ी ठगी हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और इसकी जांच कर रही है।

आप भी रहें सावधान

  • WhatsApp या किसी अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्राप्त किसी भी लिंक को न खोलें।
  • अननोन नंबरों से आने वाले मैसेजों या कॉल को अनदेखा करें।
  • अच्छे रिटर्न, मुफ्त उपहार, लॉटरी आदि के जाल में न फंसें। ज्यादातर ऐसे ऑफर हैकर्स द्वारा दिए जाते हैं।
  • फोन पर कोई थर्ड पार्टी ऐप इंस्टॉल न करें।

फर्जी ऐप्स का ऐसे लगाएं पता

  • फर्जी ऐप्स का पता लगाने के लिए अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गूगल अकाउंट पर जाएं।
  • इसके बाद प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें और प्ले प्रोटेक्ट ऑप्शन पर टैप करें।
  • यहां आपको हार्मफुल ऐप्स चेक करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस पर टैप करें और फोन में मौजूद खतरनाक ऐप्स को चेक करें और उन्हें तुरंत अनइंस्टॉल कर दें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Jyotiraditya Scindia
Previous Story

केंद्रीय मंत्री का मास्टर प्लान, भारत में बनाएगा सैटेलाइट स्पेस कम्युनिकेशन

YouTube
Next Story

शानदार है YouTube का नया फीचर, कई भाषाओं का लें सकेंगे मजा

Latest from Latest news

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)
Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

क्या EMI नहीं भरने पर iPhone के ऐप्स बंद हो जाएंगे? Apple ने Restricted Mode की खबरों को खारिज किया  Apple Upgrade: क्या iPhone की EMI नहीं भरने पर आपका फोन लॉक हो जाएगा? इस सवाल पर Apple ने अब बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी ने साफ कहा है कि Apple Upgrade Program के तहत भुगतान चूकने पर डिवाइस के फीचर्स को सीमित करने वाला कोई Restricted Mode नहीं होगा।   Apple के इस बयान से उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि EMI नहीं भरने पर iPhone, iPad, Mac या Apple Watch का इस्तेमाल सीमित किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, ऐसे मामलों को मौजूदा फाइनेंसिंग और लीज खत्म करने की नीतियों के तहत संभाला जाएगा।  Apple Upgrade Program में Restricted Mode की चर्चा क्यों हुई?  हाल ही में iOS 27 बीटा में एक फीचर को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें App Managed Feature देखा गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह फीचर फाइनेंसिंग पार्टनर्स को डिवाइस की स्थिति की समय-समय पर जांच करने की सुविधा दे सकता है। इसके बाद ऐसी अटकलें तेज हो गईं कि Apple भुगतान नहीं करने वाले ग्राहकों के डिवाइस पर Restricted Mode लागू कर सकता है। इस मोड में कथित तौर पर सिर्फ Phone, Settings, Clock, Wallet और App
भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा, तेल खरीदना पड़ेगा भारी

भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा, तेल खरीदना पड़ेगा भारी

अमेरिका में रूस पर नए प्रतिबंधों का बिल आगे बढ़ा, जानें भारत क्यों निशाने पर है और 100% संभावित टैरिफ का क्या असर पड़ सकता है।  India-US Tariff: अमेरिका में रूस पर नए प्रतिबंधों से जुड़ा एक बड़ा बिल सीनेट में आगे बढ़ गया है। मंगलवार को हुए प्रक्रियात्मक मतदान में बिल के पक्ष में 86 वोट पड़े, जबकि 12 सांसदों ने विरोध किया। इसमें रूस की ऊर्जा खरीद जारी रखने वाले कुछ बड़े देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है। भारत और चीन इस प्रस्तावित व्यवस्था की सबसे बड़ी जद में आ सकते हैं। हालांकि, अभी यह बिल कानून नहीं बना है।  US Russia Sanctions Bill में भारत क्यों आया निशाने पर?  इस प्रस्ताव का मकसद रूस की तेल और गैस से होने वाली कमाई पर दबाव डालना है। बिल अमेरिकी राष्ट्रपति को उन देशों के सामान पर भारी टैरिफ लगाने की शक्ति देगा, जो रूसी ऊर्जा के बड़े खरीदार हैं या रूस को प्रतिबंधों से बचने में मदद करते हैं। ताजा समझौते के मुताबिक, संभावित टैरिफ का दायरा रूसी कच्चे तेल या गैस के पांच सबसे बड़े खरीदारों और प्रतिबंधों से बचने में मदद करने वाले प्रमुख देशों तक सीमित किया गया है। भारत और चीन इस सूची में महत्वपूर्ण देश माने जा रहे हैं।  भारत के लिए यह मुद्दा इसलिए अहम है क्योंकि रूसी कच्चा तेल देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर अमेरिकी कानून के तहत अतिरिक्त शुल्क लगाया जाता है, तो भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर नया दबाव बन सकता है।  READ MORE: हैदराबाद के टॉप 10 AI स्टार्टअप्स 2026   भारत पहले से झेल रहा 50% टैरिफ का दबाव  भारत पहले ही अमेरिकी टैरिफ को लेकर दबाव में है। आपके दिए विवरण के मुताबिक, अगस्त 2025 में अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाए जाने के बाद कुल अमेरिकी टैरिफ बोझ 50% तक पहुंच गया था। अब नया प्रतिबंध विधेयक सामने आने से दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को लेकर चिंता बढ़ सकती है। हालांकि, प्रस्तावित कानून में राष्ट्रपति को कुछ परिस्थितियों में प्रतिबंध या टैरिफ से छूट देने का अधिकार भी दिया गया है।  रूस से तेल खरीद पर क्या होगा असर?  भारत के लिए रूसी तेल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वैश्विक ऊर्जा बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में रूस से मिलने वाला तेल भारतीय रिफाइनरों के लिए एक अहम विकल्प रहा है। अगर अमेरिका इस बिल को कानून का रूप देता है और भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लागू करता है, तो इसका असर भारतीय निर्यातकों पर पड़ सकता है। अमेरिका जाने वाले भारतीय सामान की लागत बढ़ सकती है और कई उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मकता प्रभावित हो सकती है। दूसरी ओर, अमेरिकी प्रतिबंधों के समर्थकों का तर्क है कि इससे रूस की ऊर्जा आय घटेगी और यूक्रेन युद्ध के लिए मिलने वाली आर्थिक मदद पर दबाव पड़ेगा।  READ MORE: सेंसेक्स

Don't Miss